हादसा / सत्संग कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार नीलगाय से टकरा कर पलटी, महिला समेत दो की मौत - News Summed Up

हादसा / सत्संग कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार नीलगाय से टकरा कर पलटी, महिला समेत दो की मौत


नीलगाय से टकराकर दो-तीन बार पलटी कार गड्ढे में गिरीDainik Bhaskar Sep 29, 2019, 01:54 PM ISTअलवर। मंदिर में सत्संग करके घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार रविवार को नीलगाय के टकराने से पलट गई। नीलगाय से टकराने के बाद कार दो-तीन बार पलटी खा गई, जिससे दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।बानसूर निवासी मुकेश सोलंकी अपनी पत्नी कविता, रिश्तेदार उमराव नागर, भाभी ममता, भतीजा नवीन के साथ नांगलेहडी स्थित एक आश्रम में रात्रि सत्संग के बाद सुबह घर लौट रहे थे। अकबरपुर हनुमान जी मंदिर के पास कार के सामने नीलगाय आ गई। कार नीलगाय से टकराकर असंतुलित हो गई और दो-तीन पलटी खाती हुई सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई।इससे सभी लोग कार में फंस गए तथा कविता व उमराव की मौके पर मौत हो गई जबकि मुकेश सोलंकी, ममता, नवीन घायल हो गए। वहां मौजूद लोग मदद को आए तथा पुलिस को सूचना दी। लोगों ने मशक्कत से कार में फंसे लोगों को निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया तथा पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।न्यूज व फोटो: मनीष बावलिया


Source: Dainik Bhaskar September 29, 2019 07:44 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */