आईएनएक्स मीडिया केस में जेल में बंद चिदंबरम ने अपने परिवार से यह ट्वीट करवायाइससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ह्यूस्टन में हाउडी मोदी के दौरान देश में भाषा की महत्ता पर बोल चुके हैंDainik Bhaskar Sep 29, 2019, 02:17 PM ISTनई दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने कहा है कि अगर तमिल लोग साथ आ जाएं और एक सुर में अपनी आवाज उठाएं तो लोग उनकी भाषा और संस्कृति की महानता को पहचानेंगे। आईएनएक्स मीडिया केस में तिहाड़ जेल में बंद चिदंबरम ने अपने परिवार से यह ट्वीट करने के लिए कहा था।चिदंबरम की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाउडी मोदी कार्यक्रम में भाषा पर दिए बयान के बाद आई है। मोदी ने कहा था कि देश की विभिन्न भाषाएं हमारे लोकतांत्रिक समाज की अहम पहचान हैं। मोदी ने इस दौरान तमिल दार्शनिक कनियन पुंगुद्रनार का भी जिक्र किया था।शाह के हिंदी पर दिए बयान पर विवाद हुआ थाप्रधानमंत्री पिछले काफी समय से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भाषा की महत्ता पर बोलते रहे हैं। हालांकि, कुछ ही समय पहले सरकार में गृहमंत्री अमित शाह के हिंदी दिवस पर दिए गए एक बयान पर विवाद हो गया था। शाह ने कहा था कि स्वतंत्रता सेनानी भी देश में एक भाषा की जरूरत समझते थे, ताकि विदेशी भाषाओं को जगह न मिले। इसीलिए उन्होंने राजभाषा की कल्पना की और इसके लिए हिंदी को स्वीकार किया।
Source: Dainik Bhaskar September 29, 2019 07:35 UTC