Hindi NewsLocalChandigarhMany Vehicles Were Burnt In The Kabadi Market Of Hallomajra, Cow Also Came In The GripAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपहादसा: हल्लोमाजरा की कबाड़ी मार्केट में आग कई गाड़ियां जली, चपेट में गाय भी आईमनीमाजरा 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकदुकानदारों का आरोप: पुलिस उनके लगाए दीये से आग लगने का बना रही दबावहल्लो माजरा की कबाड़ी मार्केट में दिवाली की रात करीब दो बजे अचानक आग लगा गई। आग पर काबू पाने के लिए चंडीगढ़ से कई फायर टेंडर मंगवाने पड़े। मौके पर पुलिस कर्मचारी पहुंचे। बताया कि 1 से लेकर 16 नंबर तक की दुकानों में भयंकर आग लगी थी। जिस पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।बताया कि दुकान नंबर 16 के मालिक मोहम्मद सोविल मौके पर मौजूद थे। आग के कारण दो छोटे ट्रक जल गए। वहीं एक थ्रिलर भी बुरी तरह जल गया है। आग पर काबू पाने के लिए चार फायर टेंडर मंगवाने पड़े। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।एक गाय आई चपेट में उपचार के लिए कराया भर्तीपुलिस कर्मचारियों ने बताया कि इस आग के कारण एक गाय भी इसकी चपेट में आ गई है। गाय 50 प्रतिशत तक जल गई। उसे उपचार के लिए पशुओं के अस्पताल में भेजा गया है। लिखकर दें कि आग आपकी गलती से लगी है...वहीं दुकानदारों ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके द्वारा लगाए गए दिए से आग लगने का दबाव बना रही।दुकानदार विश्वनाथ ने आरोप लगाया कि दुकानदारों पर पुलिस कर्मचारी दबाव बना रहे हैं कि वे उन्हें लिखकर दें कि आग उनकी गलती के कारण लगी है। पुलिस यह दिखाना चाहती है कि दुकानदारों ने यहा दिया जला रखा था। जिससे आग लगी है। विश्वनाथ का कहना है कि रात 2 बजे कौन सा दीया जलाया जाता है।पुलिस बेवजह दुकानदारों को परेशान कर रही है और उन्हें बयान बदलने के लिए उन पर दबाव बना रही है। दुकानदारों ने कहा कि इस मामले को लेकर वह उच्चाधिकारियों से भी संपर्क करेंगे। वहीं कांग्रेस नेता शशि शंकर तिवारी ने कहा कि पुलिस और सरकार बजाय दुकानदारों को मुआवजा देने के उन्हें बेवजह परेशान कर रही है। दुकानदारों पर बयान बदलने के लिए दबाव बना रही है।
Source: Dainik Bhaskar November 16, 2020 00:11 UTC