Hindi NewsLocalChandigarhTwo Women Caught Stealing In The House, Several Pairs Of Shoes, Glasses And Clothes RecoveredAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपवारदात: घरों में चोरी करने वाली 2 महिलाओं को दबोचा, कई जोड़े जूते, चश्मे और कपड़े किए बरामदचंडीगढ़ 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकक्राइम की वारदातों पर नकेल कसने के लिए लगातार यूटी पुलिस का ऑपरेशन सेल इंस्पेक्टर रंजीत सिंह की अगुआई में बड़ी वारदात के खुलासे कर रहा है। इसके तहत अब ऑपरेशन सेल ने शहर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली 2 शातिर चोरनियों को दबोचा है, जो घरों में चोरी करती हैं। पकड़ी गई महिलाओं से पुलिस ने घर से चोरी किया गया कीमती सामान भी बरामद कर लिया है।जिसकी कीमत 10 से 15 लाख रुपए के करीब बताई गई है। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान डड्डूमाजरा कॉलोनी निवासी 55 साल की सीटो और 30 साल की रानी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी महिलाओं को पुलिस ने रविवार को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपी महिलाओं को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस को इन दोनों से चोरी की कई अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद है।दरअसल ऑपरेशन सेल पुलिस को शनिवार सूचना मिली थी कि सेक्टर-21 के घर से नगदी और कीमती सामान चोरी करने वाली 2 महिलाएं दिवाली पर चोरी किया गया सामान बेचने जा रही हैं। इस पर पुलिस की टीम गठित की गई। टीम में ऑपरेशन सेल के एएसआई रमेश कुमार और उनके अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा शनिवार शाम को ही सेक्टर-38 वेस्ट डड्डूमाजरा के पास नाका लगा लिया।इस दौरान जब दोनों आरोपी महिलाएं आई तो, पुलिस ने उन्हें रोक कर उनके सामान की तलाशी ली। जिसमें चोरी का सामान मिल गया। पुलिस ने तुरंत मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस ने महिलाओं से दो एलईडी टीवी, गोल्ड और चांदी के गहने, कीमती सूट साड़ी सिलाई और बिना सिलाई के बच्चों के कपड़े, कीमती 11 जूतों के जोड़े, कीमती घड़ियां, चश्मे बरामद किए हैं।
Source: Dainik Bhaskar November 16, 2020 00:00 UTC