हादसा: कंटेनर ने सवारियों से भरे ऑटो रिक्शा में मारी टक्कर, 2 की मौत, 5 लोग घायल - News Summed Up

हादसा: कंटेनर ने सवारियों से भरे ऑटो रिक्शा में मारी टक्कर, 2 की मौत, 5 लोग घायल


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपहादसा: कंटेनर ने सवारियों से भरे ऑटो रिक्शा में मारी टक्कर, 2 की मौत, 5 लोग घायलफिरोजपुर झिरका 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकफाइल फोटोसोमवार देर रात नगीना मार्ग पर नीमका गांव के नजदीक सवारियों के साथ आ रहे एक ऑटो रिक्शा को पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक कंटेनर ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो में बैठे दो सवारियों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों को पुन्हाना के सामुदायिक केंद्र में भेजा गया।जहां से उन्हें शाहिद हसन खां मेवाती कॉलेज नूंह भेजा गया।जिसमें 5 घायल लोगों में से 2 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय मान सिंह पुत्र विजय लाल व 55 वर्षीय विजय पुत्र चुन्नीलाल नई गांव के रूप में हुई। पुलिस ने शवों की पोस्टमार्टम के लिए ऑल ऑफिया मंडीखेड़ा अस्पताल भेज दिया।दुर्घटना कर कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह हादसा इतना खतरनाक था कि ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। बड़ी मशक्कत के बाद लोगों को ऑटो रिक्शा से बाहर निकाला गया, जिसमें 2 लोगों ने पहले ही दम तोड़ दिया था। पुलिस ने अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


Source: Dainik Bhaskar December 29, 2020 23:46 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */