स्वच्छता अभियान: कूड़े, बेकार शौचालयों का सौंदर्यीकरण कर बनाया सेल्फी प्वाइंट - News Summed Up

स्वच्छता अभियान: कूड़े, बेकार शौचालयों का सौंदर्यीकरण कर बनाया सेल्फी प्वाइंट


Hindi NewsLocalDelhi ncrSelfie Point Made By Beautifying Litter, Waste ToiletsAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपस्वच्छता अभियान: कूड़े, बेकार शौचालयों का सौंदर्यीकरण कर बनाया सेल्फी प्वाइंटनई दिल्ली एक दिन पहलेकॉपी लिंकफाइल फोटोउत्तरी नगर निगम ने वार्ड नंबर 53 में काॅम्पैक्टर के साथ सेल्फी प्वाइंट विकसित कियानार्थ एमसीडी कूड़े के ढेर, ढलाव, बेकार शौचालयों का सौंदर्यीकरण कर वहां सेल्फी प्वाइंट बना रही है। नार्थ दिल्ली के महापौर ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने वार्ड नंबर 53 में काम्पैक्टर के साथ एक सेल्फी प्वाइंट विकसित किया है। इस स्थान पर पहले एक ढलाव घर होता था जहां से गुजरने पर नागरिकों और राहगीरों को परेशानी होती थी।उन्होंने कहा कि ये प्रयास पर्यावरण को बेहतर और सुंदर बनाने हेतु किए जा रहे है नागरिक पर्यावरण के साथ-साथ सेल्फी प्वाइंट का भी आनंद ले सकें। उन्होंने बताया कि पर्यावरण को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से सेल्फी पॉइंट का विकास अपशिष्ट पदार्थ को पुनः चक्रित करके किया गया है। उसके साथ ही बागवानी विभाग ने पौधे-फूल आदि लगा कर उसे आकर्षक बनाया है।महापौर ने कहा - काॅम्पैक्टर से नहीं फैलेगा कूड़ामहापौर ने कहा कि निगम चरणबद्ध तरीके से ढलानों की जगह काम्पैक्टर लगा रही है ताकि कूड़ा संग्रह बिंदु के आसपास कचरा ना फैले। उन्होंने बताया कि इकट्ठे किए गए कचरे को सीधे काम्पैक्टर में निष्पादित किया जाता है। जिससे कूड़ा आसपास नहीं फैलता।उन्होंने बताया कि ढलानों के आसपास के क्षेत्र को सुंदर बनाने के लिए ढलानों के आसपास पौधारोपण और व्यर्थ पदार्थों से बने कुछ मॉडल रखे गए है जो आकर्षण का बिंदु होते है। रोहिणी क्षेत्र के सेक्टर-7 और सेक्टर-3 के पॉकेट-10 में इसी तरह कि एक परियोजना विकसित की गई है।रोहिणी सेक्टर-18 में ढलान पर बनाया गया पुस्तकालयइसी प्रकार वार्ड 57 में रोहिणी सेक्टर-18 के बाजार के पास बंद किए गए ढलाव के स्थान पर एक पुस्तकालय विकसित किया गया है। इस पुस्तकालय के लिए पूर्व महापौर प्रीति अग्रवाल ने पुस्तकें प्रदान की है और ज्यादातर पुस्तकें प्रतियोगिता, स्कूल पाठ्यक्रम या व्यावसायिक पाठ्यक्रमों से संबंधित हैं।कोरोना संकंट स्थिति के कारण पुस्तकालय अभी अस्थायी रूप से बंद है। महापौर ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर इस तरह के प्रयोग किए जाएंगे ताकि ढलानों के आसपास के क्षेत्रों को सुंदर और पर्यावरण हितैषी बना कर रमणीय स्थल में विकसित करेगा।


Source: Dainik Bhaskar December 29, 2020 23:09 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */