अर्पण: दैनिक जागरण ने मिशन वन मिलियन स्माइल के तहत सौंपे गर्म कपड़े - News Summed Up

अर्पण: दैनिक जागरण ने मिशन वन मिलियन स्माइल के तहत सौंपे गर्म कपड़े


जासं, रांची : पश्चिमी हवाओं के कारण रात में ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। लोग ठंड के मारे ठिठुर रहे हैं। शहर में कई लोग ऐसे हैं जिनके सिर पर छत तक नहीं है। वे सड़क किनारे सोने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में दैनिक जागरण ब्रांड झारखंड के द्वारा अर्पण कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस कार्यक्रम में लोग स्वेच्छा से जरूरतमंदों के लिए गर्म कपड़े दान किए। लोकहित के इस कार्यक्रम में शहर के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। मंगलवार को अर्पण कार्यक्रम के तहत एकत्र किए कपड़ों को दैनिक जागरण ब्रांड झारखंड ने मिशन वन मिलियन स्माइल के समन्वयक उप समाहर्ता संजय कुमार को इस उद्देश्य के साथ सौंपे ताकि संग्रहित गर्म कपड़े दूरदराज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सकें। संजय कुमार ने कहा कि दैनिक जागरण समाजिक सरोकार का अखबार है। विश्वसनीय खबर के साथ दैनिक जागरण समाज के हर वर्ग की मदद के लिए हमेशा ही आगे रहता है। दैनिक जागरण ब्रांड झारखंड के द्वारा शुरू किया गया अर्पण कार्यक्रम निश्चित रूप से सराहनीय है। ठंड में लोगों को गर्म कपड़ा उपलब्ध करना से बेहतर कोई काम नहीं हो सकता है। लायंस क्लब ने गरीबों के बीच बांटे गर्म वस्त्रजागरण संवाददाता, रांची : लायंस क्लब आफ धुर्वा की तरफ से मंगलवार को गनियोर टोली व आसपास के इलाकों के गरीबों के बीच गर्म वस्त्र वितरित किया गया। इस मौके पर लगभग 200 पुरुष, महिलाओं, बच्चे व वृद्धजनों के बीच कंबल, शॉल,स्वेटर, कार्डिगन, साड़ी आदि बांटे गए।इस अवसर पर लायंस क्लब आफ धुर्वा के कोषाध्यक्ष तुषार कांति ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म है। समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की सहायता करने से सुखद अनुभूति होती है। इस दिशा में सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि गैर सरकारी स्तर पर भी संस्थाओं व दानदाताओं को सामाजिक दायित्व के तहत पीड़ित मानवता की सेवा में तत्पर रहना चाहिए। इस मौके पर लायंस क्लब आफ धुर्वा के प्रेसिडेंट तन्मय मुखर्जी, अरुण सिन्हा, समाजसेवी कुणाल कुमार, अरुण विश्वास सहित अन्य मौजूद थे।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran December 29, 2020 23:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */