हरियाणा फोक सॉन्ग्स पर वर्कशॉप आयोजित - News Summed Up

हरियाणा फोक सॉन्ग्स पर वर्कशॉप आयोजित


पंचकूला | द गुरुकुल, सेक्टर 20 में हरियाणा फोक सॉन्ग्स पर दस दिवसीय वर्कशॉप चल रही है। इसका आयोजन हरियाणा कला परिषद की ओर से मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर, अंबाला मंडल-कुरुक्षेत्र के सहयोग से किया जा रहा है। इसका उद्घाटन 15 जुलाई को हुआ था। स्कूल प्रिंसिपल हरसिमरन कौर का कहना है कि द गुरुकुल पंचकूला रीजन का अकेला ऐसा स्कूल है जोकि स्टूडेंट्स के लिए इस वर्कशॉप का आयोजन कर रहा है। इससे पहले कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, कैथल और यमुनानगर में ऐसी वर्कशॉप आयोजित हो चुकी हैं। हरियाणा के युवाओं को लुप्त हो रही हरियाणवी कल्चर, फोक डांस, फोक म्युजिक की जानकारी देने के लिए इस वर्कशॉप का आयोजन हो रहा है।


Source: Dainik Bhaskar July 21, 2019 02:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */