पंजाब राज्य पंचायत परिषद पंजाब की कार्यकारिणी की मीटिंग प्रदेश प्रधान कुलजीत सिंह रंधावा के नेतृत्व में हुई। इसमें पंचायत परिषद के प्रदेश सदस्यों और अखिल भारतीय पंचायत परिषद के सभी सदस्य हाजिर हुए। प्रधान कुलजीत सिंह रंधावा ने बताया कि मीटिंग में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। नई कार्यकारिणी का चुनाव और ताजपोशी गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को संभालेगी। तब तक पुरानी कार्यकारिणी ही अपना काम करती रहेगी। चुनाव 2 अक्टूबर 2019 को होगा। उन्होंने सभी सदस्यों से गुजारिश की है कि कोई भी सदस्य राज्य प्रधान के पद के लिए आवेदन कर सकता है। इच्छुक सदस्य 15 सितंबर 2019 तक परिषद के मुख्य दफ्तर डेराबस्सी में आवेदन दे सकता है। इस मौके हरिंदर सिंह, राजेंद्र सिंह ढोला, जगदीप सिंह नंबरदार, काका सिंह जवाहरपुर, सरजा सिंह परागपुर, विक्रम सिंह पहलवान, गुलाब सिंह हंडेसरा, फकीरचंद भागसी,अ जय कुमार सैदपुरा, जनरल सेक्रेट्री, सुरेंद्र सिंह परागपुर, प्रधान मोहाली,नछत्तर सिंह, खजान सिंह, प्रधान पटियाला, सतनाम सिंह पवाला मौजूद रहे।
Source: Dainik Bhaskar July 21, 2019 02:03 UTC