स्थानीय निकाय चुनाव : कांग्रेस में दिग्गजों की टिकट कटने से मचा हड़कंप - News Summed Up

स्थानीय निकाय चुनाव : कांग्रेस में दिग्गजों की टिकट कटने से मचा हड़कंप


जागरण संवाददाता.मोगानगर निगम चुनाव को लेकर जहां कांग्रेस पार्टी में कई दिग्गजों की टिकट कटने की चर्चाओं से भूचाल आया हुआ है। वहीं भाजपा को प्रत्याशी नहीं मिल पा रहे हैं। चुनाव को लेकर स्थानीय भाजपा नेता पहले गंभीर नहीं दिखे, अब जब प्रदेश नेतृत्व ने स्थानीय नेताओं पर दबाव बनाया है तब प्रत्याशी ढूंढने निकले हैं। वे भी तब जब नामांकन शुरू होने की प्रक्रिया में अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं। अकाली-भाजपा गठबंधन के दौरान ज्यादा सीटों के लिए हर बार दबाव बनाने वाली भाजपा की हालत जिले में ये है कि अभी तक निगम चुनाव के लिए दो महीने पहले नियुक्त चुनाव आब्जर्वर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांपला एक बार भी मोगा नहीं पहुंचे हैं तो वहीं जिला अध्यक्ष विनय शर्मा ने अभी तक प्रत्याशी चयन के लिए चुनाव कमेटी का ही गठन नहीं किया है। भाजपा की सीट से चुनाव लड़ने के कुछ दावेदार हैं भी वे भाजपा के नाम पर सोशल मीडिया पर भी चुनाव प्रचार करने से कतरा रहे हैं। अकेले जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष लीना गोयल ही भाजपा के नाम पर लोगों में वोट मांग रही हैं, जबकि महिला मोर्चा की महामंत्री शिल्पा बंसल भी चुनाव प्रचार में भाजपा का नाम लेने से कतरा रही हैं। पुरुष दावेदारों की तो भाजपा का नाम लेने की हिम्मत नहीं हो रही है।गौरतलब है कि कांग्रेस ने पिछले सप्ताह शिरोमणि अकाली दल के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के शहर सर्कल के अध्यक्ष धर्मवीर को पार्टी में शामिल किया था। धर्मवीर के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के कुछ घंटे बाद से ही उन्होंने कांग्रेस नेताओं के फोन उठाने बंद कर दिए थे। उसी समय से लगने लगा था कि मामला गड़बड़ हो सकता है। वीरवार को अचानक धर्मवीर ने अपनी फेसबुक आइडी पर भाजपा की सीट पर वार्ड 24 से चुनाव प्रत्याशी होने की दावेदारी जता दी। यही नहीं दिन में भाजपा प्रत्याशी के रूप में उन्होंने क्षेत्र में पंफ्लेट भी वितरित किए। हालांकि भाजपा में सक्रिय पदाधिकारी अभी तक भाजपा के नाम पर अभी तक कोई वोट मांगने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है।वह भी उस स्थिति में जब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय शर्मा के घर के बाहर लगे किसानों के धरने के दौरान उसी रास्ते से उनके घर पहुंचकर उनका हौसला बढ़ाया था, लेकिन ये हौसला स्थानीय नेताओं के किसी काम नहीं आ रहा है।वीरवार को भाजपा नेता व पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बंसल की रामगंज स्थित दुकान पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहनलाल सेठी की मौजूदगी में प्रत्याशियों को लेकर मंथन चला रहा, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद भाजपा के पास 30 प्रत्याशियों से ज्यादा नहीं हो पा रहे हैं। सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बंसल पहले ही चुनाव लड़ने से इनकार कर चुके थे, उन्हें पार्टी से निकालने तक की धमकी दी गई लेकिन उन्होंने पार्टी से निकाले जाने की परवाह नहीं की चुनाव न लड़ने से साफ मना कर दिया था,लेकिन पता चला कि राजनीति में उनके गुरु रहे मोहनलाल सेठी के प्रयासों से अनिल बंसल फिर से चुनाव मैदान में कूदने का मन बनाने लगे हैं।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran January 28, 2021 17:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */