हड़ताल से चरमरा रही सफाई व्यवस्था - News Summed Up

हड़ताल से चरमरा रही सफाई व्यवस्था


जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : पूर्वी नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से व्यवस्था अब चरमराने लगी है। वार्डों में सड़कों पर झाड़ू नहीं लग रही। वहीं कई वार्डों में डलावघरों पर कूड़े के ढेर लगने भी शुरू हो गए हैं। यह देखते हुए निगम के पदाधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। बृहस्पतिवार को महापौर निर्मल जैन ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद बातचीत के लिए सफाई कर्मचारियों की यूनियनों को बुलावा भेजा गया। लेकिन यूनियन की तरफ से वार्ता की पहल को ठुकरा दिया गया है। एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के संस्थापक आरबी ऊंटवाल का कहना है कि पिछले दस दिनों से हड़ताल चल रही है। लेकिन निगम के नेता कोई सुध लेने तक नहीं आए। उन्होंने कहा कि जब तक सभी मांगें नहीं मानी जाएगी, हड़ताल जारी रहेगी।दरअसल शाहदरा दक्षिणी जोन की अधिकतर यूनियनें इस हड़ताल में शामिल हो गई हैं। इसकी वजह से इस क्षेत्र में समस्याएं अधिक हो गई हैं। जिन वार्डों में निजी कंपनी द्वारा कूड़ा उठाया जा रहा है वहां भी सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। वहीं अन्य वार्डों में सफाई व्यवस्था चरमराने के साथ डलावघरों पर गंदगी की ढेर लग गई है। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। दिलशाद गार्डन के एल पॉकेट में डलावघर पर कई दिनों सफाई नहीं हुई है। इसका कूड़ा सड़क पर पहुंच गया है। इसके आसपास रहने वाले लोग बदबू से परेशान हैं। जबकि इस वार्ड में निजी कंपनी काम कर रही है।महापौर निर्मल जैन का कहना है कि हम लोग किसी को लॉलीपॉप नहीं दे रहे हैं। बल्कि जो हो सकता है उसका पूरा आश्वासन दे रहे हैं। सफाई कर्मियों को नवंबर माह तक का वेतन दिया जा चुका है। अन्य मांगों पर हम लोग विचार-विमर्श कर रहे हैं लेकिन इसके लिए यूनियन के लोगों को वार्ता में शामिल होना पड़ेगा।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran January 28, 2021 16:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */