पुलिस द्वारा किसानों को हटाने की कोशिश के बाद यूपी से लगती दिल्ली की सीमा पर लगा ट्रैफिक जाममुख्य मंच, जहां से किसान नेता, मौजूद लोगों को संबोधित करते थे, को बंद कर दिया गया था. उनके अनुसार, मंगलवार की हिंसा को लेकर किसान नेताओं के जवाब के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी. दोपहर एक बजे दक्षिणपंथी संगठनों के करीब 100 लोग यहां पर पहुंचे और आंदोलनकारी किसानों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. हालांकि दिल्ली और हरियाणा के बीच की सीमा, सिंघू के प्रशासन ने यूपी की तरह किसानों को अल्टीमेटम नहीं दिया है. रैली के दौरान प्रदर्शनकारी किसानों की लाल किले, नांगलोई सहित कई स्थानों पर पुलिस के साथ झड़प हुई थी.
Source: NDTV January 28, 2021 16:40 UTC