स्काइमेट / केरल में 4 जून को दस्तक देगा मानसून, सामान्य से कम 91% वर्षा का अनुमान - News Summed Up

स्काइमेट / केरल में 4 जून को दस्तक देगा मानसून, सामान्य से कम 91% वर्षा का अनुमान


Dainik Bhaskar May 14, 2019, 06:24 PM IST22 मई को अंडमान और निकोबार में पहुंचेगा मानसूनपिछले साल औसत बारिश 91% हुई थी, स्काइमेट ने 100% और मौसम विभाग ने 97% बारिश का अनुमान जताया थानई दिल्ली. प्राइवेट एजेंसी स्काइमेट ने 2019 में देश में मानसून सामान्य से कम (91% वर्षा) रहने का अनुमान जताया है। कम बारिश का अनुमान 50 फीसदी है, जबकि सूखे का अनुमान 20% है।एजेंसी के मुताबिक, मानसून अपने सामान्य समय पर भारत में दस्तक दे सकता है। हालांकि, यह शुरुआत में कमजोर रहेगा। भारत में सबसे पहले मानसून अंडमान और निकोबार द्वीप में 22 मई को आने की संभावना है। आमतौर पर यहां मानसून 20 मई तक दस्तक देता है। वहीं, केरल में मानसून 4 जून को दस्तक दे सकता है।पूर्वी, पूर्वोत्तर और मध्य भारत में कम बारिश की आशंकास्काइमेट के एमडी जतिन सिंह के मुताबिक, “2019 में मानसून का सभी चारों क्षेत्रों में कमजोर प्रदर्शन देखने को मिलेगा। पूर्वी, पूर्वोत्तर और मध्य भारत में कम बारिश की आशंका है, जबकि उत्तर-पश्चिम और दक्षिण भारत में चिंता कम है।” इससे पहले भी स्काइमेट ने 3 अप्रैल को देश में मानसून सामान्य से कम (93% वर्षा) रहने का अनुमान जताया था। मानसून के सामान्य से नीचे रहने के 55% से ज्यादा आसार हैं।


Source: Dainik Bhaskar May 14, 2019 11:17 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */