सोमवार को सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्‍या है दाम - News Summed Up

सोमवार को सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्‍या है दाम


नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। सोमवार 10 मई को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों से काफी राहत मिली है। देश के महानगरों में लगातार कई दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती हुई है। आज सोमवार को देश में पेट्रोल 13 पैसे तक सस्ता, वहीं डीजल 11-12 पैसे तक सस्ता मिल रहा है।सरकारी तेल विपणन कंपनियां लगातार कई दिनों से देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती कर रही हैं। इंडियन आयल की वेबसाइट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 13 पैसे घटकर 70.43 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 11 पैसे घटकर 64.39 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, रविवार के मुकाबले पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। मुंबई की बात की जाए तो यहां पेट्रोल 13 पैसे घटकर 76.12 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 12 पैसे घटकर 67.51 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, रविवार के मुकाबले पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है।कोलकाता की बात की जाए तो यहां पेट्रोल 13 पैसे घटकर 72.68 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 11 पैसे घटकर 66.31 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, बीते दिन के मुकाबले पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। इसी प्रकार चेन्नई में पेट्रोल 13 पैसे घटकर 73.17 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 12 पैसे घटकर 68.11 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, बीते दिन की तुलना में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं।दिल्ली से सटे नोएडा और गुरुग्राम में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत मिली है। नोएडा की बात की जाए तो यहां पेट्रोल 70.33 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 63.80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसी प्रकार गुरुग्राम में पेट्रोल 70.85 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 63.89 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Sajan Chauhan


Source: Dainik Jagran June 10, 2019 05:09 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */