खास बातें प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की बचपन की फोटो पिता को याद करते हुए प्रियंका चोपड़ा हुईं भावुक 2013 में हुआ था प्रियंका के पापा का निधनबॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों सोशल मीडिया पर अकसर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने पापा अशोक चोपड़ा (Ashok Chopra) के साथ अपने बचपन की फोटो इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर की है. अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने पिता अशोक चोपड़ा को याद किया. प्रियंका चोपड़ा के बचपन की ये फोटो वायरल हो रही है. बता दें कि प्रिंयका चोपड़ा के पिता 2008 से ही कैंसर से पीड़ित थे और उन्होंने 10 जून, 2013 को उनका निधन हो गया था.आज उनके निधन को छह साल हो चुके हैं.
Source: NDTV June 10, 2019 04:52 UTC