amazon fab phone fest: Amazon Fab Phone Fest starts today, these are the best smartphone deals - Amazon फैब फोन्स फेस्ट शुरू, मिल रही हैं ये बेस्ट स्मार्टफोन डील्स - News Summed Up

amazon fab phone fest: Amazon Fab Phone Fest starts today, these are the best smartphone deals - Amazon फैब फोन्स फेस्ट शुरू, मिल रही हैं ये बेस्ट स्मार्टफोन डील्स


ऐमजॉन के फैब फोन फेस्ट का लेटेस्ट एडिशन आज 10 जून से शुरू हो रहा है और 13 जून तक चलेगा। इस दौरान ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म बायर्स के लिए कई बेहतरीन डील्स लेकर आया है। इस दौरान बड़ी स्मार्टफोन रेंज पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में वनप्लस 6टी जैसा बेहतरीन स्मार्टफोन्स भी 27,999 रुपये में मिल रहा है। इस फैब फोन फेस्ट के दौरान बायर्स को हाल ही में लॉन्च रेडमी वाई3, रेडमी 7, सैमसंग एम20 और सैमसंग एम30 भी ओपन सेल में मिलेंगे, जो अब तक फ्लैश सेल में ही खरीदे जा सकते थे।फैब फोन फेस्ट में ऐपल, ऑनर, ओप्पो और वीवो जैसे स्मार्टफोन ब्रैंड्स के डिवाइसेज पर बड़ी छूट मिल रही है। हम आपको बताने जा रहे हैं पांच स्मार्टफोन डील्स के बारे में जो इस सेल में आपको मिस नहीं करनी चाहिए,सेल के दौरान वनप्लस 6टी का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 14,000 रुपये के बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। 41,999 रुपये कीमत वाला यह वेरियंट सेल में 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।पिछले साल जुलाई में लॉन्च इस डिवाइस का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। लॉन्च के वक्त इसकी कीमत 17,499 रुपये रखी गई थी। इसपर 6,500 रुपये की छूट मिल रही है।ऐपल की ओर से लॉन्च किए गए लेटेस्ट डिवाइस आईफोन एक्सआर पर भी सेल के दौरान डिस्काउंट मिल रहा है। इस डिवाइस का 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट 59,999 रुपये और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट 64,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।सैमसंग की एम सीरीज के सबसे पॉप्युलर स्मार्टफोन को ओपन सेल में खरीदा जा सकेगा और इसपर डिस्काउंट भी मिल रहा है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 1,500 रुपये के डिस्काउंट के साथ सेल में 14,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।शाओमी का रेडमी 6ए पॉप्युलर ऐंट्री लेवल स्मार्टफोन है और डिस्काउंट के बाद भारत में इसका 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरियंट 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, डिवाइस का 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट 6,499 रुपये में सेल के दौरान मिल रहा है।


Source: Navbharat Times June 10, 2019 05:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */