मुंबई । शुक्रवार को टीवी शो ‘दिल तो हैप्पी है जी’ की एक्ट्रेस सेजल शर्मा (Sejal Sharma) के सुसाइड के बाद पूरा टीवी इंडस्ट्री सदमे में है. सेजल शर्मा की सुसाइड की खबर ने पूरे टीवी इंडस्ट्री को झंझोर के रख दिया है, लेकिन इसी बीच एक एक्ट्रेस द्वारा किए गए ट्वीट ने सबको हैरान कर दिया है. आखिर कौन है यह एक्ट्रेस और उसके ट्वीट से सुसाइड करने वाली एक्ट्रेस सेजल शर्मा का रिश्ता है? pic.twitter.com/sYotMPtg8Z — sezal sharma (@sezaltheactor) January 25, 2020जिस अभिनेत्री ने ट्वीट किया है उनका भी नाम सेजल शर्मा ही है और इसी वजह से उनकी मुश्किलें तब बढ़ गईं जब दूसरी सेजल शर्मा के सुसाइड की खबरें सामने आई. एक नाम के दो लोगों का होना बहुत ही आम बात है, लेकिन कभी-कभी इस कारण काफी परेशानी भी उठानी पड़ जाती है और यही हुआ सेजल शर्मा के साथ.
Source: Dainik Bhaskar January 26, 2020 06:56 UTC