खास बातें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं का चुनाव लड़ने की अनिच्छा जाहिर की वरिष्ठ नेताओं के चुनाव न लड़ने से युवा और महिला संगठनों को मिला मौका सबसे ज्यादा फायदा कांग्रेस की युवा इकाई ‘भारतीय युवा कांग्रेस’ को मिलामहाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड के चुनावों के दौरान टिकट वितरण से मायूस हुए युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस की दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन में भागीदारी बढ़ी है और इसकी एक बड़ी वजह कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं का चुनाव लड़ने की अनिच्छा जाहिर करना है. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि कई ऐसी सीटें हैं जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के तैयार नहीं होने के बाद नए चेहरों को मौका दिया गया है. पार्टी की ओर से नए चेहरों को मौका दिए जाने का सबसे ज्यादा फायदा कांग्रेस की युवा इकाई ‘भारतीय युवा कांग्रेस' को मिला है. युवा कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि कांग्रेस की मीडिया पैनलिस्ट राधिका खेड़ा के नाम की अनुशंसा भी कांग्रेस की युवा इकाई की तरफ से की गई थी. इस बार कांग्रेस ने दिल्ली में कुल 10 महिलाओं को टिकट दिया है जो भाजपा और आप की तुलना में अधिक है.
Source: NDTV January 26, 2020 06:45 UTC