71st Republic Day: परेड में महिला बाइकरों ने दिखाए करतबRepublic Day 2020: भारत में रविवार को 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. दिल्ली के राजपथ पर सेना के पराक्रम का प्रदर्शन किया गया. राष्टपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और मुख्य अतिथि जेयर बोलसोनारो (Jair Bolsonaro), इन झाकियों और भारतीय सेना के प्रदर्शन के प्रत्यक्षदर्शी बने. महिला सेनानियों ने पूरे दमखम के साथ परेड में नारी शक्ति का प्रदर्शन किया. वहीं परेड की शुरुआत में कैप्टन तानिया शेरगिल कोर्प्स ऑफ सिग्नल दस्ते की अगुवाई करते हुए नजर आईं थी.
Source: NDTV January 26, 2020 06:52 UTC