सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात के तलाला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव पर रोक लगा दी है. दरअसल, अयोग्य करार दिये गए गुजरात के कांग्रेस विधायक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. 5 मार्च को जारी की गई अधिसूचना में त्रिवेदी ने तलाला सीट को खाली घोषित किया था. कोर्ट ने कहा कि बराड को अयोग्य करार दिए जाने का फैसला और सीट का खाली होना आज की तारीख तक प्रभावी है. गौरतलब है कि तलाला सीट पर 23 अप्रैल को उप-चुनाव कराया जाना था, इसी दिन गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर भी मतदान होना है.
Source: NDTV April 01, 2019 06:55 UTC