सीएम ममता बनर्जी बोलीं, मेरी इच्‍छा है कि पीएम नरेंद्र मोदी का सीना 56-इंच से 112 इंच हो जाए - News Summed Up

सीएम ममता बनर्जी बोलीं, मेरी इच्‍छा है कि पीएम नरेंद्र मोदी का सीना 56-इंच से 112 इंच हो जाए


सीएम ममता बनर्जी बोलीं, मेरी इच्‍छा है कि पीएम नरेंद्र मोदी का सीना 56-इंच से 112 इंच हो जाएकोतुलपुर, एजेंसी। Lok Sabha Election-2019 पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने सोमवार को कोतुलपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि सभी लोग स्‍वस्‍थ हों। मेरी इच्‍छा है कि उनका (नरेंद्र मोदी) सीना भी 56-इंच से दोगुना होकर 112 इंच हो जाए।पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मोदी की फ‍िगर अच्‍छी है, मैं चाहती हूं कि यह और बेहतर हो जाए। मुझे खुशी होगी, यदि उनका सीना 56-इंच से दोगुना होकर 112-इंच का हो जाए। मैं तो सभी लोगों के अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की कामना करती हूं। हालांकि, उन्‍होंने यह भी कहा कि मोदी बखूबी जानते हैं कि लगातार उबली हुई चाय स्‍वास्‍थ्‍य के लिए हानिकारक होती है।सीएम ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार का कार्यकाल भ्रष्टाचार के मामलों से भरा हुआ है, जिसमें राफेल फाइटर जेट डील भी शामिल है। उन्होंने यह भी दावा किया कि सीबीआई और आयकर के छापों के डर से कोई भी मोदी के खिलाफ खुलकर नहीं बोल सकता है। मुख्‍यमंत्री ने अपनी पार्टी को धर्मनिरपेक्ष बताते हुए कहा कि टीएमसी, टी-टेंपल, एम-मस्जिद और सी-चर्च के साथ खड़ी है।इससे इतर, ममता बनर्जी ने सोमवार को झाड़ग्राम के गोपीबल्लभपुर में आयोजित जनसभा में कहा कि एक्सपाइरी प्रधानमंत्री आप प्रधानमंत्री बनने के योग्य नहीं हैं। हमें आपकी सहानुभूति नहीं चाहिए। कलाईकुंडा में मोदी का विमान उतरने के बाद बैठक का प्रस्ताव दिया गया। मानो हम उनके नौकर हैं। यह बात दिमाग में बैठा लें कि मैं आपको प्रधानमंत्री नहीं मानती। अब नया प्रधानमंत्री बनने पर उससे ही बात करूंगी।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Krishna Bihari Singh


Source: Dainik Jagran May 06, 2019 14:19 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */