खास बातें PM मोदी ने राजीव गांधी का नाम लेकर कांग्रेस पर फिर बोला हमला प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को दी चुनौती कहा- बचे हुए दो चरण का चुनाव बोफोर्स के मुद्दे पर लड़ लेंElection News: चुनावी सरगर्मियों (Lok Sabha Election 2019) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी लगातार जारी है. झारखंड के चाईबासा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को चुनौती दी कि यदि उनमें दम है तो शेष बचे दो चरण के चुनाव अपने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajeev Gandhi) के मान-सम्मान और बोफोर्स (Bofors) के मुद्दे पर लड़ लें. उन्होंने कहा कि देश के नौजवानों को भी पता चलना चाहिए कि कैसे 20वीं सदी में एक परिवार ने देश को लूटा और बर्बाद किया. उन्होंने कहा, 'आइये उस समय के प्रधानमंत्री (राजीव गांधी) के मान सम्मान के मुद्दे पर ही शेष चुनाव लड़ते हैं. उन्होंने कहा, 'मैं देखता हूं कि ये मिलावटी लोग और कांग्रेस मेरी चुनौती को स्वीकार करते हैं कि नहीं?'
Source: NDTV May 06, 2019 14:16 UTC