शाही परिवार में गूंजी किलकारी, प्रिंस हैरी की पत्नी मेघन मर्केल ने बच्चे को दिया जन्मलंदन, एजेसी। ब्रिटेन के शाही परिवार में एक नन्हा मेहमान आया है। महारानी एलिजाबेथ के पोते प्रिंस हैरी की पत्नी और डचेज ऑफ ससेक्स मेघन मर्केल ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया। प्रिंस हैरी ने इसकी घोषणा की। यह बच्चा ब्रिटेन की राजगद्दी का क्रमानुसार सातवां उत्तराधिकारी है।अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर किए पोस्ट में शाही दंपती ने कहा, 'बच्चे का जन्म छह मई की सुबह हुआ है। उसका वजन 3.2 किलो ग्राम है। फिलहाल बच्चा व मां दोनों ही स्वस्थ और कुशल हैं।' इस खुशी के मौके पर जनता के लगातार सहयोग के लिए भी दोनों ने तहे दिल से धन्यवाद दिया।बता दें कि प्रिंस हैरी (34) और पूर्व अमेरिकी अभिनेत्री मेघन ने पिछले साल भव्य समारोह में शादी की थी। उसके बाद दोनों को ड्यूक व डचेज ऑफ ससेक्स का टाइटल दिया गया था। हालांकि, उनके बच्चे को तब तक प्रिंस नहीं कहा जा सकता है जब तक महारानी खुद उन्हें लिखित में इस टाइटल से नहीं नवाजती हैं।मेघन मर्केल के गर्भवती होने की सूचना पिछले साल अक्टूबर में आई थी। उनकी शादी मई 2018 में हुई थी।प्रिंस हैरी न कहा कि उनका बेटा बिलकुल स्वस्थ्य है। उन्होंने कहा कि यह पल उनके लिए बहुत रोमांचकारी है। प्रिंस ने कहा कि वह अपनी पत्नी पर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं।उन्होंने कहा, 'हम दोनों सभी के प्यार और समर्थन के लिए पूरी तरह से रोमांचित और बहुत आभारी हैं, यह आश्चर्यजनक है, इसलिए हम इसे हर किसी के साथ साझा करना चाहते हैं।'हाल ही में इस शाही जोड़ी ने यह खुलासा किया था कि वह बच्चे के जन्म से जुड़ी जानकारियों को निजी रखेंगे। 11 अप्रैल को जोड़ी ने कहा था कि, 'वह अपनी खुशखबरी को सबके साथ साझा करने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसके पहले एक नये परिवार के तौर पर यह खुशी पहले आपस में मनाएंगे।' फरवरी में हैरी और मेगन मोरक्को की यात्रा पर गए थे। यह यात्रा उनके बच्चे के जन्म के पहले ब्रिटेन के बाहर आखिरी आधिकारिक यात्रा थी।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Nitesh
Source: Dainik Jagran May 06, 2019 14:13 UTC