सिटी टैंक का सफाई कार्य: सोजत में नगरपालिका और जलदाय विभाग ने शुरू करवाया सिटी टैंक का सफाई कार्य - News Summed Up

सिटी टैंक का सफाई कार्य: सोजत में नगरपालिका और जलदाय विभाग ने शुरू करवाया सिटी टैंक का सफाई कार्य


Hindi NewsLocalRajasthanPaliMunicipality And Water Supply Department Started Cleaning Work Of City Tank In Sojatसिटी टैंक का सफाई कार्य: सोजत में नगरपालिका और जलदाय विभाग ने शुरू करवाया सिटी टैंक का सफाई कार्यपाली एक दिन पहलेकॉपी लिंकशहर में पेयजल स्टोर के एकमात्र आधार रामेलाव तालाब की सफाई के लिए सोजत नगर पालिका व जलदाय विभाग अागे अाए हैं। तालाब की सफाई के लिए सबसे पहले तालाब में मौजूद पानी को पाइप के जरिए निकालना प्रारंभ कर दिया है। पहले पूरे तालाब के पानी को साफ किया जाएगा। उसके बाद उसमें उगी जलकुंभी हटाकर नीचे जमा मलबे के आधार पर नगर पालिका की ओर से उसे निकालने और वापस तालाब के सुदृढ़ीकरण को लेकर टेंडर प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।शहर के रामेलाव तालाब में पसरी गंदगी व जलकुंभी को लेकर पिछले लंबे समय से तालाब की पूर्णतया सफाई करवाने की मांग उठ रही है। यहां पर पीने का पानी जमा होता है। इसलिए यहां की सफाई होना निहायत जरूरी थी। इसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जुगलकिशोर निकुंभ, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी विक्रमसिंह बिश्नोई जलदाय विभाग के पीटर घनश्याम ने तालाब का निरीक्षण कर तालाब को खाली करवाने और उसके बाद साफ सफाई करवाने पर चर्चा की। इसके बाद पाइप लगाकर तालाब के पानी को खाली करने का कार्य शुरू कर दिया गया। इस दौरान पार्षद संतोष पिल्लई, प्रकाश पंवार,भाजपा नेता गौतम तंवर आदि मौजूद थे।टेंडर का प्रस्ताव लिया जा चुका है, मलबे का आकलन कर निकालेंगेशहर में रामेलाव तालाब की सफाई एक ज्वलंत मुद्दा बनी हुई थी। इसको लेकर नगर पालिका ने तालाब की सफाई को लेकर प्रस्ताव ले लिया था। पहले तालाब में मौजूद पानी व जलकुंभी को निकाला जाएगा। उसके बाद में कचरे का आंकलन कर उसे पूर्णतया बाहर निकालने और तालाब के अंदरूनी, बाहरी सुदृढ़ीकरण को लेकर टेंडर निकाला जाएगा।-विक्रमसिंह विश्नोई, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका, सोजत।


Source: Dainik Bhaskar November 11, 2021 00:31 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */