धर्म: छठ पूजन कर भगवान भास्कर को दिया प्रथम अघ्र्य - Bhaskar Hindi - News Summed Up

धर्म: छठ पूजन कर भगवान भास्कर को दिया प्रथम अघ्र्य - Bhaskar Hindi


डिजिटल डेस्क जबलपुर। लोक आस्था के छठ महापर्व के तीसरे दिन बुधवार की शाम व्रतधारियों ने नर्मदा तट एवं शहर के तालाबों में पूजन-अर्चन किया, साथ ही पुत्र और परिवार की मंगल कामना के लिए व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अघ्र्य दिया। संस्कारधानी के पूजन स्थलों पर महापर्व की आस्था का ऐसा संगम दिखा कि पूरा नगर ही पूर्वांचलमय लगने लगा। इससे पहले व्रतियों ने मंगलवार को सूर्य के ढलने के बाद प्रसाद के लिए मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकडिय़ों से गुड़ व चावल की खीर व रोटियाँ बनाईं। जिस जगह सूप से अघ्र्य दिया गया उसी जगह रसियाव व रोटी, केले के पत्ते पर स्वच्छ स्थान पर रखकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मान्यता के अनुसार छठी मइया इस दौरान मायके आती हैं। लिहाजा निकाले गए नेवज पर सिंदूर लगाया जाता है। घरों में छठी मइया का लोक गीत गाकर श्रद्धाभक्ति से व्रतियों द्वारा पूजा की गई। घाट से लौटने के बाद शाम को परिवार के पुरुष सदस्यों ने कोशी जलाई। इसी कोशी को आज छठ घाट ले जाकर पूजन किया जाएगा। इसके बाद व्रती उदीयमान सूर्य को अघ्र्य देंगे। छठ घाट पर पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण करने के बाद महिलाओं के व्रत का परायण होगा। शहर में 18 से अधिक स्थानों पर छठ पूजा आयोजित की गई।ग्वारीघाट में हुआ पूजन-पाठ -नवीन उत्तर भारतीय बिहार महासंघ द्वारा उमाघाट तट पर आयोजित छठ महापर्व पूजन में डॉ. स्वामी नरसिंहदास महाराज, ओंकार दुबे शामिल हुए। कार्यक्रम में कलाकारों ने गीत-भजन प्रस्तुत किए। आज सुबह भगवान सूर्य को अघ्र्य अर्पित करने के बाद भण्डारा होगा। अतिथि के रूप में पूर्व न्यायाधीश एचपी सिंह, विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, अजय विश्नोई, विधायक विनय सक्सेना, भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, अंचल सोनकर, राममूर्ति मिश्रा, चमन श्रीवास्तव शामिल हुए। कार्यक्रम में बंशीधर सिंह गहमरी, सुशील शर्मा, वरुण सिंह, सुमित सिंह आदि का सहयोग रहा। इसी तरह कंचनपुर तालाब में कंचन युग सेवा समिति द्वारा छठ पूजन किया गया। पूजन में सांसद राकेश सिंह की पत्नी माला सिंह, विधायक अशोक रोहाणी, संदीप राठौर, योगेश सिंह, मोनू पटेल, विक्रम सिंह, पवित्र कटियार आदि उपस्थित थे। मानेगाँव तलाब पर व्रतधारियों ने सुख-समृद्धि के लिए पूजन किया।


Source: Dainik Bhaskar November 10, 2021 23:44 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */