सावन में Sapna choudhary का 'भोले का स्वैग’ वायरल, दिखे कातिल डांस मूव्स...Watch Videoनई दिल्ली, जेएनएन। सावन का महीना शुरू होते ही हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna choudhary) का हाल ही में रिलीज हुआ 'भोले का स्वैग’ गाना वायरल हो गया है। इस गाने में सपना देसी स्टाइल में ठुमके नहीं बल्कि विदेशी स्टाइल में मूव्स दिखाती हुई नजर आ रही हैं।गाने का वीडियो सपना चौधरी पर फिल्माया गया है। जब्कि इसे आवाज दी है मशहूर सिंगर जॉनी सूफी। जॉनी सूफी खुद भी इस गाने में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाना इतना जबरदस्त है कि कुछ दिन में ही इसे अबतक 11 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। गाने का छोटा या वीडियो isapnachaudhary नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है।इससे पहले सपना का 'रंग ब्राउन नी' (Rang Brown Ni) रिलीज किया गया था। सपना जब भी डांस करती हैं वो सबको अपना दीवाना बना लेती हैं। इस गाने में भी न केवल सपना का डांस बल्कि उनकी अदाएं भी देखने लायक हैं। रिलीज होते ही हरियाणवी क्वीन का ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस गाने को गायक कप्तान लाडी ने अपनी आवाज दी है। देखें वीडियो।वैसे आपको बता दें कि सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। सपना की फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त है कि वो जहां जाती हैं वहां उन्हें देखने के लिए बवाल हो जाता है। कुछ दिन पहले भी सपना मथुरा में अपना परफॉर्मेंस देने गई थीं जहां भीड़ उनसे मिलने के लिए स्टेज पर पहुंच गई थी।देखें वीडियो।Posted By: Nazneen Ahmed
Source: Dainik Jagran July 17, 2019 10:19 UTC