सलमान ख़ान की इस हीरोइन का ग्लैमरस अंदाज़ देख आप कहेंगे- प्लीज़ कमबैक, आज बर्थडे भी है - News Summed Up

सलमान ख़ान की इस हीरोइन का ग्लैमरस अंदाज़ देख आप कहेंगे- प्लीज़ कमबैक, आज बर्थडे भी है


मुंबई। सलमान ख़ान एक ऐसा नाम है जिन्होंने कई स्टार्स को बॉलीवुड में एंट्री दी है। काम, नाम और पहचान दी है। ऐसा ही एक नाम अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल का भी है। 18 दिसंबर को स्नेहा उल्लाल अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।स्नेहा उल्लाल ने बॉलीवुड में अपना करियर सलमान ख़ान के साथ साल 2005 में 'लकी- नो टाइम फॉर लव' से शुरू किया था। फ़िल्म की कहानी रूस में सेट की गयी थी और स्नेहा ने फ़िल्म में कॉलेज स्टूडेंट का रोल प्ले किया था, जबकि सलमान रूस में भारतीय राजदूत के बेटे का किरदार निभा रहे थे। लकी भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर औसत रही, लेकिन रूस में इसे हिट का दर्ज़ा मिला। उस वक़्त स्नेहा महज़ 18 साल की थीं। लेकिन, वहां से स्नेहा के करियर को जो रफ़्तार मिलनी चाहिए थी वो नहीं मिल सकी और स्नेहा के पास फिर कभी बहुत ज्यादा काम भी नहीं रहा। लेकिन, आज भी उनकी तस्वीरें देखें तो उनका ग्लैमर आपको आकर्षित करता है! स्नेह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें वहां शेयर करती रहती हैं।यह भी पढ़ें: सैफ़ और करीना यूं मना रहे हैं बेटे तैमूर के साथ छुट्टियां, सामने आई लेटेस्ट तस्वीरेंयह भी एक दिलचस्प सच्चाई है कि स्नेहा उल्लाल सलमान की पूर्व प्रेमिका ऐश्वर्या राय की तरह ही दिखने को लेकर ख़बरों में रहीं। सलमान द्वारा 'लकी' में उन्हें ब्रेक देने के पीछे भी यही वजह बतायी गयी थी कि उनका चेहरा ऐश्वर्या से मिलता है। बाद में स्नेहा ने भी ये स्वीकार किया था कि ऐश से समानता होने की वजह से उन्हें करियर में भले ही कोई फ़ायदा ना हुआ हो, मगर उन्हें लोकप्रियता ख़ूब मिली। बहरहाल, स्नेहा की लेटेस्ट तस्वीरें देखकर आपको भी ऐसा लग सकता है कि उन्हें एक बार फिर से सलमान के साथ बड़े पर्दे पर देखें! सोशल मीडिया पर स्नेहा को भी लगातार उनके फैंस से ऐसे कॉमेंट मिलते रहते हैं।स्नेहा की दूसरी फ़िल्म 'आर्यन' सलमान के छोटे भाई सोहेल ख़ान के साथ आयी, जो कुछ ख़ास कमाल नहीं कर सकी। उसके बाद 'जाने भी दो यारो' और 'क्लिक' नाम से दो फ़िल्में और आयीं लेकिन तब तक स्नेहा को महसूस हुआ कि हिंदी फ़िल्मों में हीरोइन के लिए वो अभी मैच्योर नहीं हैं, लिहाज़ा उन्होंने फ़िल्मों से ब्रेक ले लिया।इस ब्रेक को लेकर स्नेहा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वो 4 साल तक एक गंभीर बीमारी से जूझती रही। उन्हें ब्लड रिलेटेड बीमारी ऑटो इम्यून डिसऑर्डर था। ब्लड से जुड़ी इस बीमारी से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है हालांकि अब वो पहले से ठीक हैं। कहा जाता है कि इसलिए वो अपने करियर पर उस तरह से फोकस नहीं कर सकीं जैसा किया जा सकता था! 2007 में स्नेहा ने तेलुगु फ़िल्म Ullasamga Utsahamga से साउथ सिनेमा में क़दम रखा। ये फ़िल्म बड़ी हिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा की कई फ़िल्मों में काम किया। 2010 में स्नेहा क्लिक के साथ हिंदी फ़िल्मों की तरफ़ लौटीं।यह भी पढ़ें: ‘केसरी’ की शूटिंग निपटा कर अपने स्मार्ट बेटे आरव और वाइफ संग यूं दिखे अक्षय कुमार, देखें तस्वीरेंउनकी पिछली हिंदी फ़िल्म बेज़ुबान इश्क़ है, जो 2015 में आयी थी। उसके बाद स्नेह कुछ म्यूजिक एल्बम में दिखी हैं और सोमवार को ही उन्होंने एक वीडियो शेयर कर यह जानकारी दी कि उनका नया वीडियो 'डाउन बेबी' जल्द आ रहा है।Posted By: Hirendra J


Source: Dainik Jagran December 18, 2018 05:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */