सनी की सफाई: लाल किला उपद्रव में आरोपी बने दीप सिद्धू के साथ वायरल हुई फोटो, सनी बोले-मेरा उससे कोई संबंध नहीं - News Summed Up

सनी की सफाई: लाल किला उपद्रव में आरोपी बने दीप सिद्धू के साथ वायरल हुई फोटो, सनी बोले-मेरा उससे कोई संबंध नहीं


Hindi NewsEntertainmentBollywoodSunny Deol Photo With Deep Sidhu Went Viral, Sunny Said I Have No Relation With HimAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपसनी की सफाई: लाल किला उपद्रव में आरोपी बने दीप सिद्धू के साथ वायरल हुई फोटो, सनी बोले-मेरा उससे कोई संबंध नहीं19 घंटे पहलेकॉपी लिंकदिल्ली में किसान आंदोलन में ट्रैक्टर परेड की आड़ में उपद्रवी लाल किले पर पहुंच गए। जहां उन्होंने अपना झंडा लगा दिया। 26 जनवरी को हु्ई इस घटना से हर कोई हैरान है। अब किसान नेताओं ने हिंसा को लेकर एक्टर दीप सिद्धू को जिम्मेदार ठहराया है। दीप सिद्धू से जुड़ी एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें सनी देओल और पीएम मोदी नजर आ रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर दिल्ली में हुई इस घटना को सरकार प्रायोजित बताया जा रहा है। इसी तस्वीर पर सनी देओल ने एक पोस्ट के जरिए सफाई दी है।सनी ने यह पोस्ट मंगलवार की रात को ही किया है। जिसमें वे लिखते हैं- आज लाल क़िले पर जो हुआ उसे देखकर मन बहुत दुखी हुआ है, मैं पहले भी, 6 दिसंबर को ट्विटर के माध्यम से यह साफ कर चुका हूं कि मेरा या मेरे परिवार का दीप सिद्धू के साथ कोई संबंध नहीं है। जय हिन्द।कौन हैं दीप सिद्धू जो सुर्खियां बन गए हैंदीप सिद्धू पंजाबी फिल्मों के एक्टर और सोशल एक्टिविस्ट हैं। दीप ने पंजाबी फिल्म रमता जोगी से डेब्यू किया था। दीप के पास वकालत की डिग्री भी है। 2019 में वे सनी देओल के सहयोगी रहे। सनी ने गुरदासपुर सीट से लोकसभा चुनाव जीता है। हालांकि लाल किले पर झंडा लगाने का बचाव करते हुए दीप ने कहा कि उन लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज नहीं हटाया। बल्कि केवल प्रतीकात्मक विरोध के तौर पर निशान साहिब लगाया था। निशान साहिब सिख धर्म का प्रतीक है और यह हर गुरुद्वारे में लगा होता है।6 दिसंबर की पोस्ट में ये लिखा थासनी ने तब दीप सिद्धू के बयान पर सफाई दी थी। दीप ने आंदोलन के मद्देनजर खालिस्तान की मांग को सही ठहराया था। उनका हरियाणा के एक पुलिस अफसर के साथ बातचीत का वीडियो भी वायरल हुआ था। सनी देओल ने लिखा था- इलेक्शन में मेरे साथ रहे दीप लंबे अरसे से मेरे साथ नहीं हैं। वो जो भी बोल रहे हैं, वो उनका अपना नजरिया है। हमारी सरकार और पार्टी किसानों के साथ है और मुझे भरोसा है कि बातचीत के जरिए सही रास्ता निकल आएगा।


Source: Dainik Bhaskar January 27, 2021 06:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */