विदेश का लालच दे रची साजिश: जालंधर के किसान के 8वीं पास बेटे को कनाडा भेजने के बहाने चंडीगढ़ से बैंगलोर बुला कर बनाया बंधक - News Summed Up

विदेश का लालच दे रची साजिश: जालंधर के किसान के 8वीं पास बेटे को कनाडा भेजने के बहाने चंडीगढ़ से बैंगलोर बुला कर बनाया बंधक


Hindi NewsLocalPunjabJalandharHosted Hostage By Calling Chandigarh To Bangalore On The Pretext Of Sending 8th Son Of Jalandhar Farmer To CanadaAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपविदेश का लालच दे रची साजिश: जालंधर के किसान के 8वीं पास बेटे को कनाडा भेजने के बहाने चंडीगढ़ से बैंगलोर बुला कर बनाया बंधकजालंधर 16 घंटे पहलेकॉपी लिंकपुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज करने के बाद गायब हुए लड़के की तलाश शुरू कर दी हैै। - प्रतीकात्मक फोटोटोरंटो में रहने वाले कपूरथला के एक आरोेपी व उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्जकिसान के 8वीं पास बेटे को वर्क परमिट पर कनाडा भेजने के बहाने तीन आरोपियों ने चंडीगढ़ से बैंगलोर बुलाया और फिर उसकाे बंधक बना लिया। बेटा जब न कनाडा पहुंचा और न मोबाइल पर बात हुई तो किसान ने पुलिस को इसकी शिकायत कर दी। पुलिस ने टाेरेंटाे में रहने वाले व्यक्ति व उसके दो साथियों के खिलाफ मंगलवार को अपहरण व ट्रैवल एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।आढ़ती के जरिए हुआ टोरंटो के आरोपी से संपर्कगांव खुण खुण के रहने वाले किसान सोहन सिंह ने बताया कि उसका 31 साल का बेटा तेजिंदर सिंह 8वीं तक पढ़ा है। वह कामकाज के लिए विदेश जाने का इच्छुक था। इस बारे में उसने अपने जानकार हरजिंदर सिंंह निवासी फ्रैंड कॉलोनी नजदीक DAV कॉलेज जालंधर के साथ बात की। हरजिंदर ने कहा कि उसकी मकसूदां में आढ़ती की दुकान है और उसका जानकार सकत्तर सिंह निवासी हरनामपुरा सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला उसके पास 5-6 साल से आता-जाता रहता है।20 लाख में हुआ सौदा, बोला- कनाडा पहुंचने के बाद लूंगा पैसेवह दो साल से कनाडा गया हुआ है और लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। अक्टूबर 2020 में हरजिंदर ने किसान को बताया कि उसकी सकत्तर सिंह से बात हो गई है। वह तेजिंदर को पहले टूरिस्ट वीजा पर दुबई ले जाएगा और फिर वर्क परमिट पर कनाडा भेज देगा। इसके लिए 20 लाख में सौदा तय हो गया। जब उसने एकदम इतने पैसे का बंदोबस्त न होने की बात कही तो दोनों ने कहा कि उसके बेटे के कनाडा पहुंचने के बाद वो पैसे ले लेंगे।15 दिसंबर को कहा- बेंगलुरु पहुंच गया, 16 से फोन स्विच ऑफ14 दिसंबर को सकत्तर सिंह ने हरजिंदर सिंह को चंडीगढ़ से मुंबई व फिर बेंगलुरु की एयर टिकटें भेज दी। हरजिंदर ने उसी दिन उनके बेटे तेजिंदर को वाॅट्सएप पर टिकटें भेज दी। अगले दिन पासपोर्ट, कपड़े व 15 हजार लेकर चंडीगढ़ चला गया। उसी दिन शाम को उसने बहन संदीप कौर को कहा कि वो बैंगलोर पहुंच गया है। 16 दिसंबर को उन्होंने संदीप को फोन किया तो वो स्विच ऑफ मिला।उन्होंने हरजिंदर को पूछा तो उसने सकत्तर को फोन लगाया। उसने कहा कि तेजिंदर जहाज में होगा, इसलिए फोन बंद आ रहा है। 2-3 दिन बाद उससे संपर्क हो जाएगा। उन्होंने 2-3 दिन बाद हरजिंदर ने टोरंटों में रहने वाले सकत्तर से बात की तो उसने कहा कि तेजिंदर दुबई पहुंच गया है।पहले जहाज व फिर क्वारैंटाइन का बहाना, बाद में खुली पोलसकत्तर सिंह ने फिर कहा कि तेजिंदर दुबई से कनाडा पहुंच गया है। यहां उसे 31 दिसंबर तक कोरोना की वजह से क्वारैंटाइन में रखा हुआ है। उसने हरजिंदर आढ़ती को कहा कि भारत में उसके दो पहचान वाले जसबीर सिंह व गुरध्यान सिंह हैं, उनके अकाउंट में तय सौदे के मुताबिक पैसे डाल देना। इसके बाद हरजिंदर ने सकत्तर सिंह को कहा कि वो तेजिंदर से बात करवाए तभी खाते में पैसे डाल देंगे, लेकिन उसने बात नहीं कराई।सकत्तर सिंह की बातें सुनकर उन्हें शक हुआ तो किसान ने अपने स्तर पर बेटे की तलाश शुरू कर दी। उन्हें पता चला कि उनके बेटे तेजिंदर सिंह की बेंगलुरु से दुबई के लिए फ्लाइट ही नहींं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सकत्तर सिंह ने अपने साथियों जसबीर सिंह व गुरध्यान सिंह के साथ मिलकर उनके बेटे को बंधक बना रखा है।


Source: Dainik Bhaskar January 27, 2021 05:54 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */