Hindi NewsLocalJharkhandRanchiRanchi Protest Update; Strike Of Panchayati Raj Accounts Clerk And Junior Engineers ContinuesAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपमुसीबत बना आंदोलन: 5 दिन से रांची के 1 लाख लोग हैं परेशान, 4 किमी चलकर तय हो रही 200 मीटर की दूरीरांची 19 घंटे पहलेकॉपी लिंक22 जनवरी को पुलिस की ओर से किए गए लाठी चार्ज के बाद ये गेट के पास आकर ही बैठ गए हैं।14वें वित्त आयोग के संविदाकर्मी 5 दिन से HEC गेट को बंद कर रखे हैं1600 जूनियर इंजीनियर्स और लेखा लिपिक सेवा विस्तार की मांग कर रहेसेवा विस्तार की मांग को लेकर 14वीं वित्त आयोग में संविदा पर नियुक्त पंचायती राज लेखा लिपिक और जूनियर इंजीनियरों का धरना बुधवार को भी जारी है। ये 14वां वित्त पंचायती राज कर्मी संघ के बैनर तले बीते 17 दिसंबर से राज्य भर के कर्मी बिरसा चौक पर धरना दे रहे हैं। लेकिन पिछले 5 दिनों से इनका आंदोलन रांची के 1 लाख लोगों के लिए मुसीबत बन गया है।दरअसल 22 जवनरी को आंदोलनरत कर्मियों पर पुलिस लाठीचार्ज कर दी थी। इसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इसके बाद नाराज आंदोलन कर्मियों ने HEC गेट को ही पूरी तरह बंद कर दिया है। इसके कारण HEC कॉलोनी और धुर्वा इलाके में रहने वाले 1 लाख से ज्यादा लोग मुख्य शहर से कट गए हैं। 200 मीटर की दूरी के लिए भी इन्हें 4 किलोमीटर घूमना पड़ रहा है।पहले रात में गेट खोल दिया जाता था लेकिन अब रात में भी रोड गेट नहीं खोलने दे रहे हैं।लोगों को क्या हो रही है परेशानीHEC इलाके में रहने वाले अमित बताते हैं कि HEC गेट पूरे मोहल्ले का एंट्री गेट है। इसके बंद होने से उन्हें अगर उनके घर से 200 मीटर दूर हीनू चौक भी जाना रहता है तो उन्हें पहले बाइपास, इसके बाद डीपीए, फिर मेकॉन कॉलोनी होते हुए 4 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। बाहर से आने वाले लोग जिन्हें इसकी जानकारी नहीं है वे भटक रहे हैं। लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि न तो प्रशासन उनकी परेशानी को देख रहा है और न ही आंदोलनकारी समझ रहे हैं।संविदाकर्मियों ने कहा- जब तक मांगे पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगाआंदोलनरत संविदाकर्मियों को कहना है कि वे मोहल्ले वालों की परेशानी को समझ रहे हैं लेकिन उनकी परेशानी को कोई नहीं समझ रहा है। पहले तो नौकरी जाने का खतरा है। ऊपर से पुलिस वाले बेरहमी से पीट रहे हैं। लेकिन, सरकार को हमारी परेशानी नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि वे भी चाहते हैं कि गेट खुले लेकिन जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा।SDO ने कहा - इन्हें राजभवन के पास शिफ्ट करने की तैयारी हैइनके आंदोलन से लोगों को हो रही पेरशानी पर रांची की SDO समीरा एस ने कहा वे परेशानियों से अवगत हैं और आंदोलन पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलनरत कर्मियों से उनकी वार्ता भी जारी है। उन्हों बताया कि वे आंदोलनरतकर्मियों को राजभवन के जाकिर हुसैन पार्क में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। बहुत जल्द उन्हें शिफ्ट कर दिया जाएगा।क्यों कर रहे हैं आंदोलन14वें वित्त आयोग के संविदाकर्मी अपनी सेवा विस्तार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 14वें वित्त आयोग के तहत झारखंड में करीब 1600 जूनियर इंजीनियर्स और लेखा लिपिक नियुक्त किये गये थे। मार्च, 2020 में इनकी सेवा खत्म हो गयी थी, लेकिन सरकार ने पहले 3 महीने और फिर 6 महीने का सेवा विस्तार दिया। लेकिन, सरकार की ओर से दिसंबर, 2020 में उनकी सेवा खत्म होने के बाद उन्हें सेवा विस्तार नहीं दिया गया। 15वें वित्त आयोग के तहत नए आउटसोर्सिंग पर नए कर्मयों की नियुक्ति शुरू कर दी गई है।
Source: Dainik Bhaskar January 27, 2021 05:26 UTC