डिजिटल फाइल और डेटा को स्टोर करने के लिए PenDrive सबसे सस्ता और पोर्टेबल साधन है। आमतौर पर लोग PenDrive में अपनी जरूरी चीजें जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स, बैकअप फाइल आदि स्टोर करके रखते हैं। पेन ड्राइव उन लोगों के लिए बहुत साधन है जो कि दिन भर में कई कंप्यूटर्स पर काम करते हैं। अगर पेन ड्राइव या यूएसबी ड्राइव में जरूरी डेटा स्टोर किया जाता है तो ऐसे में इसे पासवर्ड के साथ सुरक्षित करना काफी जरूरी हो जाता है। हम में से अधिकतर लोग अपनी पर्सनल डिवाइस जैसे फोन, टैबलेट, हार्ड डिस्क या पेन ड्राइव में अपनी जरूरी जानकारी और कुछ जरूरी डेटा एकत्रित करते हैं।
Source: Navbharat Times January 27, 2021 05:15 UTC