सारा का कहना है कि उन्होंने अपनी पहली कामयाबी को इस तरह सेलिब्रेट किया है कि वह अपनी मॉम अमृता सिंह के साथ मुंबई के सिंगल थियेटर्स में गयी थीं. लोगों को इमोशनल देख कर सारा को लगा कि उनका काम करना सफल हो गया. सारा अली खान ने एक खास बात यह बताई कि उन्हें सबसे ज्यादा इस बात की खुशी है कि उनकी मां अमृता सिंह और शर्मिला टैगोर के जो भी रिश्ते रहे हों लेकिन इसके बावजूद शर्मिला ने अमृता सिंह को मैसेज करके सारा की तारीफ की है तो सारा को इस बात की बेहद खुशी मिली है कि उनकी फिल्म ने उनके परिवार को भी एक कर दिया है कि कम से कम शर्मिला ने अमृता को अपनी तरफ से मैसेज किया है. सारा की दूसरी फिल्म सिंबा जल्द ही रिलीज़ होने वाली है और सारा इस फिल्म को लेकर भी काफी उत्साहित हैं. वह कहती हैं कि इस फिल्म की शूटिंग में उन्होंने इतनी मस्ती की है कि वह खुद बता नहीं सकती कि उन्होंने कितनी मस्ती की है.
Source: Dainik Jagran December 18, 2018 07:50 UTC