वित्त मंत्री जेटली ने कहा - सरकार ने पूर्व RBI गवर्नर ऊर्जित पटेल से कभी नहीं मांगा इस्तीफानई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर के पद से ऊर्जित पटेल के इस्तीफे को लेकर सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सरकार ने कभी भी पटेल को इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा।सरप्लस पूंजी के ट्रांसफर समेत अन्य मुद्दों पर सरकार के साथ आरबीआई का विवाद चल रहा है।एक निजी चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए जेटली ने कहा कि सरकार को चालू वित्त वर्ष के लिए आरबीआई से एक भी पैसे की दरकार नहीं है। पटेल के अचानक इस्तीफा दिए जाने के बाद हो रही आलोचना को खारिज करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि आरबीआई बोर्ड में बैठक अच्छे माहौल में हुई थी और इस दौरान इस बात को लेकर भी चर्चा हुई कि आरबीआई के पास आदर्श रूप से कितनी पूंजी होनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'सरकार ने कभी भी इस्तीफे के लिए नहीं कहा।'आरबीआई के सुरक्षित कोष का एक हिस्सा सरकार को दिए जाने के अलावा अन्य कई मुद्दों पर सरकार के साथ उसके मतभेद रहे हैं। माना जाता है कि इन्हीं वजह से आरबीआई के गवर्नर पद से ऊर्जित पटेल ने अचानक इस्तीफा दे दिया था। ऊर्जित पटेल के बाद शक्तिकांत दास केंद्रीय बैंक के नए गवर्नर बने हैं।।यह भी पढ़ें: सरप्लस पूंजी के ट्रांसफर से गिर सकती है RBI की रेटिंग, पूर्व गवर्नर राजन ने चेतायाPosted By: Abhishek Parashar
Source: Dainik Jagran December 18, 2018 07:44 UTC