आजीविका: सोमवार के दिन आप अपने विचारों से सभी को प्रभावित करेगें। आपकी ख्याति का विस्तार होगा, वाणी तथा प्रस्तुतिकरण के व्यवसाय से जुड़े जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके सामाजिक दायरे का विकास होगा। आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी। व्यापार की दृष्टि से यह समय उत्तम है। छात्र अपने क्षेत्र में विकास करेंगे।पारिवारिक जीवन: पारिवारिक संपत्ति में विकास की प्रबल संभावनाएं है। जीवनसाथी के साथ उत्तम समय व्यतीत होगा। पिता पक्ष से पूर्ण सहयोग बना हुआ है। आपके व्यक्तित्व का आकर्षण आपके पारिवारिक संबंधों में मज़बूती आएगी। प्रेम जीवन में व्यस्तता के कारण कुछ दूरियां आ सकती है। छोटे भाई-बहनों का मार्गदर्शन करें।आर्थिक स्थिति: धन का आगमन होगा। आर्थिक उन्नति होगी, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सुधार होगा, अधिक उम्र वाले जातकों को हड्डियों में दर्द की समस्या हो सकती है।उपाय: स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति हेतु “विष्णु सहस्त्रनाम” का पाठ लाभदायक रहेगा।– ज्योतिषशास्त्री शिवेंद्र आर्या
Source: Navbharat Times June 21, 2020 22:07 UTC