आजीविका: सप्ताह के प्रथम दिवस समाजसेवा में किया गया व्यय आपके यश कीर्ति में बढ़ोत्तरी करेगा। आपके द्वारा किये गए निवेश उत्तम लाभ को प्राप्त करने वाले होगें, लाभ की स्थितियों में वृद्धि होगी। आपको आपके अनुभव का पूरा लाभ मिलगा। आपके द्वारा शुरू किये गए कार्यों में प्रगति होगी। आपकी द्वारा किये गए निवेश उत्तम लाभ को प्राप्त करने वाले होगें।पारिवारिक जीवन: आपके पैतृक संपत्ति से सम्बंधित विवादों के समाधान मिलेंगे। पारिवारिक धन संपदा में बढ़ोत्तरी होगी। पारिवारिक संपर्कों का लाभ होगा। पिता से संबंधित किसी परिचित व्यक्ति की मदद से आपके अटके हुए कार्यों में गति आएगी। माता-पिता का स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण में मधुरता बनी रहेगी।आर्थिक स्थिति: लाभ की स्थितियों में वृद्धि होगी, आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग हैं। बचत में वृद्धि होगी।स्वास्थ्य: भाग-दौड़ व व्यस्तता अधिक रहेगी। लेकिन स्वास्थ्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। खान-पान का ध्यान रखें।उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें, यदि संभव हो तो गाय को केला खिलाएं।– ज्योतिषशास्त्री शिवेंद्र आर्या
Source: Navbharat Times June 21, 2020 22:07 UTC