विराट कोहली के इस पोस्ट पर हरभजन सिंह ने ली चुटकी और किया ये मजाक.. - News Summed Up

विराट कोहली के इस पोस्ट पर हरभजन सिंह ने ली चुटकी और किया ये मजाक..


नई दिल्ली, आइएएनएस। इस समय विराट कोहली दुनिया के सबसे ज्यादा लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। वह पहले ही अपने आपको इस दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक के तौर पर स्थापित कर चुके हैं। भारतीय कप्तान को लगातार उनके प्रशंसकों से तारीफ मिलती रहती है। वह इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने नियमित पोस्ट के साथ देश में एक स्टाइल आइकन के रूप में भी उभरे हैं।कोहली आज दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाडि़यों में से एक हैं। यही कारण है कि जब कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक एड-शूट की तरह लगने वाली तस्वीर पोस्ट की तो भारतीय टीम के उनके पूर्व साथी खिलाड़ी और मौजूदा आइपीएल टीम सीएसके के स्पिनर हरभजन सिंह के अलावा किसी ने भी आरसीबी के कप्तान को ट्रोल करने का कोई मौका नहीं गंवाया। कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा करते हुए लिखा, 'हर दिन सीखने और बढ़ने का अवसर है। विनम्र रहो।' हरभजन ने मजाकिया अंदाज में इस पर जवाब दिया। हरभजन के चुटीले जवाब पर प्रशंसक चौंक गए और चकित रह गए। हरभजन ने लिखा, 'हर दिन, आपके लिए अधिक से अधिक धन बनाने का अवसर है।' आपको बता दें कि विराट की कप्तानी में इस बार उनकी टीम बैंगलोर प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई और टीम को इस सीजन में सबसे आखिरी स्थान पर रहना पड़ा। अब विराट की कप्तानी में टीम इंडिया आइपीएल के बाद इंग्लैंड जाएगी।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Sanjay Savern


Source: Dainik Jagran May 11, 2019 07:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */