खास बातें कपिल शर्मा का वीडियो वायरल फराह खान के साथ की जमकर मस्ती सोनी टीवी ने शेयर किया यह वीडियोकपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं. कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और फराह खान (Farah Khan) का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल किस तरह से फराह खान (Farah Khan) के साथ मस्ती कर रहे हैं. कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की इस बात का जवाब देते हुए फराह खान कहती हैं अगर मैं 'दस' फिल्म देख रही होती तो क्या होता. कपिल के इतना कहने भर से शो में बैठे दर्शकों के बीच जमकर ठहाके लगने शुरू हो जाते हैं.
Source: NDTV May 11, 2019 07:41 UTC