नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2019 क्वालीफायर दो में दिल्ली की टीम को हार तो मिली, लेकिन पहली पारी में दिल्ली के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी करके टीम के स्कोर को 147 तक पहुंचाया। इसमें ईशांत शर्मा भी थे जिन्होंने दिल्ली के लिए 3 गेंदों पर नाबाद 10 रन बनाए। अपनी इस पारी में ईशांत ने एक चौका और एक छक्का भी लगाया। ईशांत का स्ट्राइक रेट 333.33 का रहा। ईशांत शर्मा ने चेन्नई के खिलाफ पहली पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। ये ओवर रवींद्र जडेजा फेंक रहे थे। ईशांत ने जडेजा की इस गेंद पर उनके सर के उपर से सीधी दिशा में बेहतरीन छक्का जड़ दिया।ईशांत का छक्का लगाया बहुत ही बड़ी बात थी और दिल्ली खेमा उनके इस शॉट से बाद काफी खुश दिखी। ईशांत शर्मा ने आइपीएल में ये छक्का 10 वर्ष के बाद लगाया था। इससे पहले इस लीग में ईशांत के बल्ले से आखिरी छक्का वर्ष 2009 में लगाया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये ईशांत शर्मा का इस लीग में पहला छक्का था और दस वर्ष के बाद ईशांत ने आइपीएल में दूसरा छक्का लगाया।ईशांत शर्मा के लिए ये सीजन काफी अच्छा बीता। उन्होंने दिल्ली के लिए 13 मैच खेले और 13 विकेट लिए। इस सीजन में उनका बेस्ट प्रदर्शन 38 रन देकर तीन विकेट रहा। वहीं ईशांत के आइपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 89 मैचों में कुल 72 विकेट लिए हैं। आइपीएल में ईशांत शर्मा का बेस्ट प्रदर्शन 12 रन देकर पांच विकेट रहा है। बल्लेबाज के तौर पर ईशांत ने 89 मैचों में कुल 55 रन बनाए हैं और उनका बेस्ट प्रदर्शन नाबाद 10 रन रहा है जो उन्होंने दिल्ली के खिलाफ बनाए थे।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Sanjay Savern
Source: Dainik Jagran May 11, 2019 07:41 UTC