वारदात: वेस्ट दिल्ली में एक ही रात में तीन एटीएम को बदमाशों ने बनाया निशाना - News Summed Up

वारदात: वेस्ट दिल्ली में एक ही रात में तीन एटीएम को बदमाशों ने बनाया निशाना


Hindi NewsLocalDelhi ncrMiscreants Targeted Three ATMs In West Delhi In A Single NightAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपवारदात: वेस्ट दिल्ली में एक ही रात में तीन एटीएम को बदमाशों ने बनाया निशानानई दिल्ली 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकफाइल फोटोमादीपुर, कीर्ति नगर और नारायणा में हुई वारदातवेस्ट दिल्ली में बदमाशों ने एक ही रात में अलग अलग इलाकों में तीन एटीएम को निशाना बनाया। इन तीनों ही घटनाओं के मद्देनजर पुलिस ने केस दर्ज कर लिए हैं, अधिकारिक तौर पर पुलिस बैंक के नाम और चोरी हुई रकम का खुलासा करने से बचती रही। इस सबके बीच सूत्रों की ओर से कहा गया है इन एटीएम से चुराई गई रकम लगभग 36 लाख रुपए है।पुलिस के मुताबिक क्रिसमस पर्व की देर रात बदमाशों ने मादीपुर, कीर्तिनगर और नारायणा के एटीएम में सेंध लगा दी। बदमाश कार से आए थे, जो मंकी कैप पहने हुए थे। उन्होंने पहचान छिपाने के लिए एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे भी छिड़क दिया था। इन घटनाओं के सामने आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया।पुलिस की टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जहां मादीपुर पंजाबी बाग में तीन युवक कैप और मास्क पहने नजर आए। वहीं नारायणा इलाके में हुई वारदात के वक्त बदमाशों ने पहले करीब पौने तीन बजे बूथ में जाकर सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे छिड़का और इसके एक घंटे बाद वे फिर से बूथ में जाकर निकल गए।मेवात जुड़े हो सकते हैं बदमाशों के तारपुलिस ने इन केसों की बाबत सीआईए नूह, मेवात हरियाणा से भी संपर्क किया है। मामले की गंभीरता को देख लोकल पुलिस स्पेशल सेल की भी मदद ले रही है। जेल से जमानत पर बाहर आए अपराधियों के रिकॉर्ड को वेरिफाई किया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने घटनास्थल के पास वारदात के समय एक्टिव फोन का डम्प डाटा भी उठाया है।


Source: Dainik Bhaskar December 26, 2020 22:53 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */