खुलासा: दूल्हे पर गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी समेत तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार - News Summed Up

खुलासा: दूल्हे पर गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी समेत तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार


Hindi NewsLocalDelhi ncrThree Vicious Miscreants Arrested, Including The Main Accused Who Shot At The GroomAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपखुलासा: दूल्हे पर गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी समेत तीन शातिर बदमाश गिरफ्तारनई दिल्ली 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकफाइल फोटोदूल्हे को आरोपी ने पहले ही शादी नहीं करने की बात कही थी, मुख्य आरोपी पर पहले से ही हैं कई केस दर्जमुंडका थाना पुलिस ने दूल्हे को गोली मारने के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रदीप उर्फ लाला, टोनी और भगत के रूम में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल, 5 कारतूस और वारदात में इस्तेमाल कार जब्त कर ली है। तीनों बहादुरगढ़ इलाके के रहने वाले हैं।पुलिस के मुताबिक प्रदीप पर अपने साथियों के साथ मिलकर एक लेक्चरर की किडनैपिंग, प्लॉट को लेकर दोस्त के भाई से झगड़ा, आर्म्स एक्ट, अपने ही दोस्त की हत्या करने और धमकाने के कई मामले दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक मुंडका पुलिस को एक शादी समारोह में घुड़चढी के दौरान दूल्हे को गोली मारे जाने की जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची।पता चला कि दूल्हे को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बाराती ने हमलावर की कार को रोकने की कोशिश की थी। उसको भी टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस को वारदात वाली जगह से कारतूस का खोल बरामद हुआ।पुलिस ने बारात में बनने वाली वीडियो और मोबाइल फोन से बनाई गई वीडियो को कब्जे में लिया। साथ ही वारदात के रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला। वीडियो में कार का नंबर दिखाई दिया। जिसपर जांच करते हुए पुलिस बहादुरगढ़ हरियाणा पहुंची और मुख्य आरोपी प्रदीप उर्फ लाला को गिरफ्तार कर लिया गया।दुल्हन ने ही करवाया था हमलापुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदीप उस लड़की से प्यार करता था और दावा किया गया है कि उस लड़की से शादी भी कर चुका था। जिससे घायल दूल्हे की शादी हो रही थी। शादी के बारे में लड़की ने ही प्रदीप को बताया था। दूल्हे का फोन नंबर भी उसी ने प्रदीप को दिया था। प्रदीप ने दूल्हे को फोन कर लड़की से प्यार करने और शादी नहीं करने तक की धमकी दे डाली थी।जिसको उसने इग्नोर कर दिया था। वारदात वाले दिन प्रदीप मौके पर पहुंचा और दूल्हे को गोली मार दी। गोली उसके कंधे पर लगी थी। बताया जाता है कि मामले में लड़की के परिवार वालों से भी पूछताछ की गई है। जिन्होंने माना है कि उनको मामले की जानकारी दी थी।समाज में बदनामी के डर से उन्होंने कुछ ही दिन में रिश्ता किया और शादी करने की तैयारी कर ली थी। लड़की ने प्रदीप से शादी की थी तो कहां की थी। दूल्हे तक प्रदीप किस तरह से पहुंचा। उसको नंबर क्या लड़की ने ही दिए थे। कई सवालों का जवाब जानने की पुलिस कोशिश कर रही है।


Source: Dainik Bhaskar December 26, 2020 22:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */