आत्महत्या: तलाकशुदा महिला टीचर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, खुदकुशी की आंशका - News Summed Up

आत्महत्या: तलाकशुदा महिला टीचर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, खुदकुशी की आंशका


Hindi NewsLocalDelhi ncrDivorced Female Teacher Falls From Third Floor, Dies, Commits SuicideAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपआत्महत्या: तलाकशुदा महिला टीचर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, खुदकुशी की आंशकानई दिल्ली 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकफाइल फोटोजनकपुरी का डिस्ट्रिक सेंटर एक बार फिर से शनिवार को सुर्खियों में आ गया। यहां तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान स्नेहदीप कौर (32) के तौर पर हुई जो वीरेंद्र नगर जनकपुरी की रहने वाली थी। दोपहर इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू भेज दिया। पुलिस को मौके पर जांच के दौरान इस युवती के पास से एक बॉयोडेटा भी मिला। आशंका है इस महिला ने खुदकुशी की है।हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट मामले में नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक स्नेहदीप कौर की शादी साल 2013 में हुई थी, जिसका इस वर्ष जनवरी में पति से तलाक हो गया था। यह महिला एक निजी स्कूल में टीचर थी। इन दिनों वह अपने मायके में रह रही थी। शनिवार दोपहर को वह घर से बॉयोडेटा फोटोस्टेट कराने की बात कहकर निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी।दोपहर एक बजकर छह मिनट पर जनकपुरी थाना पुलिस को सूचना मिली एक महिला डिस्ट्रिक सेंटर से नीचे गिर गई है। पुलिस मौके पर पहुंची जहां डीडीए बिल्डिंग नंबर पांच पहली मंजिल पर यह मृत हालत में पड़ी मिली। उसके सिर से खून निकल रहा था। शव के पास ही उसका दो पेज का बॉयोडेटा भी पड़ा मिला।इसके पास मौके पर फोन भी नहीं मिला। बाद में बायोडाटा में मौजूद जानकारी के आधार पर पुलिस उसके घर तक पहुंच गई। मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है इस महिला की कोई संतान नहीं है। अब तक की जांच में पुलिस को कोई ऐसा नहीं मिला जिसने इस महिला को नीचे कूदते हुए देखा हो, हालांकि घटनास्थल पर की गई जांच ओर हालात को देख आंशका व्यक्त की जा रही है कि उसने खुदकुशी की है।


Source: Dainik Bhaskar December 26, 2020 22:49 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */