वायु चक्रवात / मुंबई में तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश, महाराष्ट्र के कई बीच दो दिनों के लिए बंद - News Summed Up

वायु चक्रवात / मुंबई में तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश, महाराष्ट्र के कई बीच दो दिनों के लिए बंद


Dainik Bhaskar Jun 12, 2019, 06:37 PM ISTइस तूफान के चलते शहर के कई इलाकों में हल्की और भारी बारिश हुई हैशहर में 50 किलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैंमुंबई. गुजरात की ओर बढ़ रहे चक्रवाती तूफान 'वायु' का असर मुंबई और आसपास के कोंकण इलाकों में नजर आ रहा है। इस तूफान के चलते शहर के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक वायु तूफान मुंबई से तकरीबन 300 किलोमीटर दूर समुद्र से होते हुए गुजरात के तट से टकराएगा।तेज हवाओं के चलते बीएमसी को शहर में दो दर्जन से ज्यादा पेड़ों के गिरने की जानकारी मिली है। जिनमें से सबसे ज्यादा पेड़ बोरीवली इलाके में गिरे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, शहर में 50 किलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।मुंबई के कई इलाकों में शुरू हुई बारिशबुधवार को मुंबई के बांद्रा, दादर, खार, अंधेरी सहित अन्य इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। शहर के निचले इलाकों में पानी भरने की भी जानकारी सामने आ रही है। बुधवार को ही बारिश के चलते थाई एयरवेज का एक विमान रनवे पर साइट लाइट से टकरा गया। हालांकि, इस दौरान बड़ा हादसा नहीं हुआ।महाराष्ट्र के कई बीच दो दिन के लिए बंदतूफान के चलते महाराष्‍ट्र सरकार ने दो दिनों के लिए मुंबई सहित महाराष्‍ट्र के सभी बीच पर लोगों का प्रवेश बंद करने का आदेश दिया है। आदेश के मुताबिक, कोंकण, पालघर, मुंबई, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, ठाणे और रत्नागिरी के सभी बीच 12 और 13 जून को बंद रहेंगे। इस दौरान मछुआरों समेत आम लोगों को बीच के आसपास भी जाने की अनुमति नहीं होगी। तेज हवा और तूफान के बीच समुद्र में 6 मीटर ऊंचे बनते हाई टाइड की स्थिति को देखते हुए बीच बंद करने का फैसला लिया गया है।


Source: Dainik Bhaskar June 12, 2019 10:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */