Dainik Bhaskar Jun 12, 2019, 03:53 PM ISTअब यह तय है कि हवा की गति 160 कि.मी. प्रति घंटे होगी10 जिलों के समुद्री किनारे असुरक्षितअहमदाबाद. बुधवार की आधी रात को वेरावल समेत गुजरात के सौराष्ट्र का सम़ुद्री किनारे पर आने वाले चक्रवात की तीव्रता 160 कि.मी. प्रति घंटे हाेगी। इससे यह गुजरात के लिए आफत बन सकता है। यह जानकारी इस बार बने आई फारमेशन को देखकर मिली।10 जून से ही शुरू हो गई थी कवायदगुजरात के समुद्री किनारों को मथने वाला इस वायु चक्रवात की तीव्रता उसके गर्भ में सर्जित आई फार्मेशन यानी आंख जैसी मध्यरचना से निर्धारित होता है। ऐसा माना जाता है कि किसी भी चक्रवात की गंभीरता और उसके कहर बरपाने की क्षमता में आई फार्मेशन की सबसे बड़ी भूमिका होती है। 10 जून को अरब सागर में डीप डिप्रेशन के कारण वायु चक्रवात में आई फार्मेशन बनना तय हो गया था। यह चक्रवात गुजरात के समुद्री किनारों पर कहर बरपाएगा, उसकी तीव्रता 160 कि.मी. प्रति घंटे होगी।क्या है आई फार्मेशनतीव्र चक्रवात के मध्य में शांत रहने वाले बादल यानी आई फार्मेेशनकिसी भी चक्रवात की तीव्रता आई फार्मेेशन आधारित होती है। आई यानी कोई भी तीव्र उष्ण कटिबंधीय चक्रवात के मध्य में दिखने वाले शांत मौसम का स्थान, जहां आंख जैसी रचना होती है। चक्रवात की आंख पर गोल घूमता इलाका होता है। जो आम तौर पर 30-65 कि.मी.
Source: Dainik Bhaskar June 12, 2019 10:18 UTC