नई दिल्ली, एजेंसी। बुधवार को भाजपा की संसदीय कार्यसमिति (BJP Parliamentary Party Executive Committee) का गठन हुआ। कार्यसमिति के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) लोकसभा (Lok Sabha) में भाजपा नेता होंगे जबकि राजनाथ सिंह को उप नेता चुना गया है। थावरचंद गहलोत राज्यसभा (Rajya Sabha) लीडर ऑफ द पार्टी जबकि पीयूष गोयल उप नेता की जिम्मेदारी निभाएंगे।थावरचंद गहलोत राज्यसभा में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की जगह पार्टी के नेता होंगे। सरकार के चीफ विप प्रहलाद जोशी होंगे, जबकि अर्जुन राम मेघवाल लोकसभा में डेप्युटी चीफ विप की जिम्मेदारी संभालेंगे। राज्यसभा में डेप्युटी चीफ विप की जिम्मेदारी वी. मुरलीधरण और लोकसभा में पार्टी के चीफ विप की जिम्मेदारी डॉ. संजय जायसवाल को सौंपी गई है। राज्यसभा में यह जिम्मेदारी नारायण लाल पंचारिया निभाएंगे।गोपाल शेट्टी पार्टी के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि गोपाल शेट्टी ने उत्तर मुंबई सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अमिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को शिकस्त दी थी। लोकसभा चुनावों में पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा को प्रचंड जीत मिली थी। भाजपा ने अकेले 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Krishna Bihari Singh
Source: Dainik Jagran June 12, 2019 10:20 UTC