दुष्यंत चौटाला बोले- वक्त का फेर है, 432 सीटों वाली कांग्रेस 51 पर सिमटी, भाजपा की 75 देखेंगेसिरसा, जेएनएन। हिसार के पूर्व सांसद और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने आज फतेहाबाद जिले के दौरे पर रवाना होने से पहले कहा कि जेजेपी पार्टी दवारा फतेहाबाद जिले से जिला स्तरीय अभियान को शुरू किया जा रहा है। यह जिला स्तरीय अभियान 12 से 24 जून तक प्रदेश के सभी 22 जिलों में चलाया जायेगा। जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली जाएगी और पार्टी के संगठन को मजबूत किया जायेगा।दुष्यंत चौटाला ने कहा कि तीन योजनाओं पर काम करने के लिए जो पार्टी द्वारा निर्णय लिया गया है उसको लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो तीन योजनाए है उनमें रोजगार मेरा अधिकार, ग्राम स्तर पर किसानों के कर्ज के आंकड़ों को एकत्रित करना व पेंशन की उम्र कम करना शामिल।सिरसा जिले में बढ़ते नशे पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी समस्या है।बहुत बड़ा रैकेट हरियाणा में चल रहा है। सरकार में बैठे लोग और पुलिस इसे रोकने में विफल है। उनकी पार्टी नशे को लेकर युवाओ को जागरूक करेगी। और जो बेरोजगार युवा है उनका अकड़ा तैयार कर सरकार को सौपा जायेगा।वहीं भाजपा के हरियाणा में चुनावो को लेकर 75 से ज्यादा के बयान पर दुष्यंत चौटाला ने निशाना साधते हुए कहा कि यह तो अभी शुरुआत है। अभी तो 100 दिन बाकि है। एक समय तो कांग्रेस 432 सीटों को जीतकर लोकसभा में गई थी। और अब वही कांग्रेस है जो मात्र 51 पर सिमट कर रह गई है। यह सब समय का फेर है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: manoj kumar
Source: Dainik Jagran June 12, 2019 10:18 UTC