लोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: प्रियंका गांधी का नया अंदाज, हाथ में सांप उठाकर खेलती नजर आईं - priyanka gandhi vadra meets snake charmers in raebareli holds snakes in hands - News Summed Up

लोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: प्रियंका गांधी का नया अंदाज, हाथ में सांप उठाकर खेलती नजर आईं - priyanka gandhi vadra meets snake charmers in raebareli holds snakes in hands


XUP: प्रियंका गांधी बोलीं- कांग्रेस ने BJP का वोट काटने वाले उम्मीदवार मैदान में...Xयूपी के रायबरेली में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का एक अलग ही रूप देखने को मिला। अपनी मां और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के लिए चुनाव प्रचार करती हुईं प्रियंका गांधी सपेरों के बीच पहुंच गईं, जहां वह हाथ में सांप लिए खेलती हुई नजर आईं। प्रियंका के रूप को देखकर लोग उन्हें डेयरडेविल बता रहे हैं। रायबरेली के दूसरे दिन के दौरे पर प्रियंका गांधी पुरवा गांव पहुंचीं। यहां उन्होंने सपेरों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानीं। इसी दौरान वह हाथ में सांप उठाकर खेलने लगी। यह देखकर प्रियंका के समर्थक उन्हें दूर रहने के लिए कहने लगे। इस पर प्रियंका ने उन्हें जवाब दिया, 'वह कुछ नहीं करेगा, आप क्यों घबरा रहे हैं।' प्रियंका इन दिनों राहुल गांधी और सोनिया गांधी की संसदीय सीट अमेठी और रायबरेली में जमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं। प्रियंका ने यहां कहा, 'कांग्रेस और बीजेपी की विचारधारा अलग-अलग है। हम उनसे हमेशा लड़ते रहेंगे, राजनीति में वे हमारे मुख्य विरोधी हैं। हमने यह सुनिश्चित किया है कि बीजेपी को किसी भी तरह से फायदा न पहुंचाया जाए। हम मजबूती से लड़ रहे हैं, हमारे उम्मीदवार मजबूत हैं।'बता दें कि प्रियंका गांधी ने कहा था कि उन्होंने कई सीटों पर बीजेपी की हार सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने वोट काटने वाले प्रत्याशी खड़े किए हैं। बुधवार को रायबरेली दौरे पर प्रियंका ने कहा था, 'प्रियंका गांधी ने रायबरेली में मीडिया से बातचीत में कहा, 'बीजेपी को उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका लगेगा। वे बुरी तरह हारेंगे। जिन सीटों पर कांग्रेस मजबूत है और हमारे कैंडिडेट कड़ी टक्कर दे रहे हैं, वहां कांग्रेस जीतेगी। जहां हमारे उम्मीदवार थोड़े हल्के हैं वहां हमने ऐसे उम्मीदवार दिए हैं जो बीजेपी का वोट काटें।'


Source: Navbharat Times May 02, 2019 07:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */