छत्तीसगढ़ / 23 दिन पहले भाजपा विधायक को मारने वाला 8 लाख का इनामी नक्सली मारा गया - News Summed Up

छत्तीसगढ़ / 23 दिन पहले भाजपा विधायक को मारने वाला 8 लाख का इनामी नक्सली मारा गया


Dainik Bhaskar May 02, 2019, 06:31 PM ISTआईडी ब्लास्ट में भाजपा विधायक भीमा मंडावी, उनके ड्राइवर और 3 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थीगुरुवार सुबह सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में मारा गया मुयादंतेवाड़ा. भाजपा विधायक भीमा मंडावी की हत्या करने वाला नक्सली मुया गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। इस पर आठ लाख का इनाम था। मंडावी 9 अप्रैल को कपनी कार से जा रहे थे तभी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। इसमें विधायक उनके ड्राइवर की मौत हो गई थी। तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने मुया के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप), किरंदुल को गुमियापाल, मड़कामीरास के जंगलों में नक्सलियों के होने की सूचना मिली। गुरुवार सुबह सर्चिंग के दौरान जवानों का नक्सलियों से सामना हो गया। मुठभेड़ में मुया मारा गया। उसका शव बरामद कर लिया गया है। मौके से रायफल और छह कारतूस मिले हैं।मुया मलनगिर एरिया कमेटी में लंबे समय से सक्रिय था। श्यामागिरी ब्लास्ट के अलावा वह चोलनार ब्लास्ट में भी शामिल था। इसमें किरंदुल थाने के जवान शहीद हुए थे।


Source: Dainik Bhaskar May 02, 2019 07:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */