#TravelUpdate https://t.co/I8uzRUwgih — Vistara (@airvistara) 1556768230000ओडिशा और पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान फोनी की वजह से लोग अपनी यात्रा स्थगित कर रहे हैं। ऐसे में विमानन कंपनी विस्तारा ने इन यात्रियों को राहत देने की घोषणा की है। दूसरी तरफ इंडिगो ने विशाखापत्तनम के लिए आज अपनी फ्लाइट्स को कैंसल कर दिया है।कंपनी ने एक बयान जारी करके कहा, '2 और 3 मई को फोनी तूफान की संभावना को देखते हुए हम भुवनेश्वर और कोलकाता के लिए टिकट कैंसिलेशन और चेंज चार्ज को माफ कर रहे हैं। यह सुविधा 2 से 5 मई के बीच की फ्लाइट्स के लिए है। हालांकि, डेट चेंज से यदि किराये में कोई अंतर आता है तो वह लागू होगा।' कंपनी ने कहा है कि सहायता के लिए यात्री एयर टिकटिंग ऑफिसर या कस्टमर सर्विस सेंटर (+919289228888) से 24x7 संपर्क कर सकते हैं।बता दें कि फोनी से भारी नुकसान की आशंका को देखते हुए लोग अपनी यात्रा स्थगित कर रहे हैं। अब तक 103 ट्रेनों को ऐहतियातन रद्द कर दिया गया है। फोनी की अधिकतम रफ्तार 175 से 185 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास होगी जो 205 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
Source: Navbharat Times May 02, 2019 06:56 UTC