रिकॉर्ड 28 दिन में 12वीं का रिजल्ट, गाजियाबाद की हंसिका और मुजफ्फरनगर की करिश्मा ने किया टॉप - Dainik Bhaskar - News Summed Up

रिकॉर्ड 28 दिन में 12वीं का रिजल्ट, गाजियाबाद की हंसिका और मुजफ्फरनगर की करिश्मा ने किया टॉप - Dainik Bhaskar


Dainik Bhaskar May 02, 2019, 03:25 PM IST83.4% बच्चों ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा पास कीसबसे ज्यादा त्रिवेंद्रम रीजन में 98.2% बच्चे पास हुएएजुकेशन डेस्क. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने गुरुवार को 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। 500 में से 499 अंक लाकर पहले स्थान पर दो लड़कियों ने जगह बनाई है। वहीं, तीन लड़कियों ने 500 में से 498 नंबर लाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर देख सकते हैं। इस साल 12वीं परीक्षा में कुल 12.87 लाख छात्र/छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 83.4% बच्चों ने परीक्षा पास की। सबसे ज्यादा त्रिवेंद्रम रीजन में 98.2% बच्चे पास हुए। सीबीएसई ने बताया कि पहली बार परीक्षा खत्म होने के 28 दिन बाद नतीजे घोषित किए गए हैं।12वीं के नतीजों में लगातार 5वीं बार लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी है। बोर्ड की परीक्षा में 2014 में आखिरी बार सार्थक अग्रवाल 99.6 प्रतिशत के साथ टॉपर बने थे। इसके बाद से लगातार 5वें साल लड़कियां टॉपर हैं।Congratulations to all my young friends who have successfully passed the CBSE Class XII examinations. My best wishes to them for their endeavours. Kudos also to their parents and teachers for the valuable support. @cbseindia29 @PIB_India @MIB_India @DDNewsLive @airnewsalerts — Chowkidar Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) May 2, 2019ऐसे देखें रिजल्टसीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।होमपेज पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज ओपन होगा।नए पेज पर अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें।इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें


Source: Dainik Bhaskar May 02, 2019 06:59 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */