लोकसभा चुनाव / दिग्विजय बोले- हिन्दुत्व शब्द मेरी डिक्शनरी में नहीं, शंकराचार्य ने कहा- साध्वी नहीं हैं प्रज्ञा - News Summed Up

लोकसभा चुनाव / दिग्विजय बोले- हिन्दुत्व शब्द मेरी डिक्शनरी में नहीं, शंकराचार्य ने कहा- साध्वी नहीं हैं प्रज्ञा


Dainik Bhaskar Apr 20, 2019, 06:44 PM ISTप्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह को महिषासुर के बाद बताया कालनेमिशहीद हेमंत करकरे के खिलाफ गलत बयानबाजी करने पर इंदौर में कांग्रेस नेता ने साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ केस दर्ज करायामध्यप्रदेश सरकार के वित्तमंत्री तरुण भनोट पहुंचे प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ एफआईआर करानेभोपाल. शनिवार को मध्यप्रदेश का राजनैतिक माहौल गर्म रहा। एक ओर दिग्विजय सिंह ने भोपाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना से नामांकन किया, वहीं नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर बयानबाजी की। शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर साध्वी नहीं है। वहीं प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह को कालनेमि बताया। दिग्विजय सिंह ने नामांकन के बाद पत्रकारों से कहा कि हिन्दुत्व शब्द उनकी डिक्शनरी में नहीं है। इधर, जबलपुर में मध्यप्रदेश सरकार के वित्तमंत्री तरुण भनोट गोरखपुर थाने में प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ देशद्रोह की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे।भोपाल से भाजपा प्रत्याशी बनने के बाद से ही प्रज्ञा ठाकुर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को लेकर लगातार बयान दे रही हैं। प्रज्ञा ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं से बातचीत में दिग्विजय सिंह को महिषासुर कहा था। शनिवार को उन्होंने कहा- दिग्विजय सिंह कालनेमि हैं, जो वक्त के हिसाब से अलग-अलग रूप धारण करते हैं, लेकिन उनका असली चेहरा और चरित्र सबके सामने है। प्रज्ञा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी निशाने पर लिया। कहा- जो लोग 1984 के सिख विरोधी दंगों के आरोपी हैं, वे मुख्यमंत्री बनकर बैठे हैं।प्रज्ञा साध्वी होतीं तो अपने पीछे ठाकुर क्यों लिखतीं? शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर साध्वी नहीं हैं। अगर वे साध्वी होती तो अपने नाम के पीछे ठाकुर क्यों लिखती। उन्होंने कहा साधू-साध्वी होने के मतलब है ऐसे व्यक्ति की सामाजित मृत्यु हो जाना। साधू-संत को समाज से कोई मतलब नहीं होता वे पारिवारिक जीवन नहीं जीते, लेकिन प्रज्ञा के साथ ये सब चीजें लगी हुई हैं। इसलिए वे साध्वी नहीं हैं। प्रज्ञा को अपनी बात कहते समय भाषा पर संयम रखना चाहिए।मंत्री बोले- प्रज्ञा पर केस नहीं हुआ तो धरना देंगेशनिवार को जबलपुर में वित्तमंत्री तरुण भनोट अपने समर्थकों के साथ यहां को गोरखपुर थाने में प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कराने पहुंचे। वित्तमंत्री ने कहा कि अगर मामला दर्ज नहीं हुआ तो वे धरने पर बैठ जाएंगे। इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी सुदाम खाड़े ने चुनाव आयोग को शहीद करकरे पर की गई विवादित टिप्पणी के संबंध में रिपोर्ट सौंप दी है।हिंदुत्व के बारे में शाह से पूछिएभोपाल सीट से नामांकन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिग्विजय सिंह से पत्रकारों ने पूछा कि हिंदू आतंकवाद पर आप क्या कहेंगे? जवाब में उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व शब्द मेरी डिक्शनरी में शामिल नहीं। उन्होंने पत्रकारों से ही सवाल पूछ लिया। कहा- आप लोग क्यों हिन्दुत्व शब्द का इस्तेमाल करते हैं। इस बारे में आपको अमित शाह से पूछना चाहिए, जिन्होंने आरके सिंह को भाजपा में शामिल कर लिया, जो तत्कालीन गृह सचिव थे और उन्होंने हिन्दू आतंकवाद की बात कही थी।इंदौर में प्रज्ञा पर केसमुंबई हमले में शहीद हुए पूर्व एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे को लेकर बयानबाजी पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ इंदौर में केस दर्ज कराया गया है। इंदौर में कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव ने भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी ठाकुर पर केस दर्ज कराया है। बताते चलें कि प्रज्ञा ने कहा था कि मुंबई हमले में शहीद हुए पूर्व एटीएस चीफ हेमंत करकरे को संन्यासियों का श्राप लगा था। उनके कर्म ठीक नहीं थे, इसलिए उन्हें संन्यासियों का श्राप लगा था। बकौल प्रज्ञा, 'मैंने कहा था कि तुम्हारा सर्वनाश होगा और जिस दिन मैं जेल गई थी उसके 45 दिन के अंदर ही आतंकियों ने उन्हें मार दिया था।' हालांकि बाद में बयान पर विवाद बढ़ता देख उन्होंने माफी मांग ली थी।


Source: Dainik Bhaskar April 20, 2019 11:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */